फुल्लीडुमर में शोक सभा का आयोजन

Published at :19 Nov 2015 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
फुल्लीडुमर में शोक सभा का आयोजन

फुल्लीडुमर में शोक सभा का आयोजन फुल्लीडुमर. इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, फुल्लीडुमर में गुरुवार को शिक्षक – शिक्षिका, छात्र- छात्राओं व समाज के गणमान्य लोगों ने शोक सभा का आयोजन किया. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक भैरो राय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की गयी. शोक सभा में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञानेश्वर प्रसाद, सहायक शिक्षक आसुवो जायसवाल, […]

विज्ञापन

फुल्लीडुमर में शोक सभा का आयोजन फुल्लीडुमर. इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, फुल्लीडुमर में गुरुवार को शिक्षक – शिक्षिका, छात्र- छात्राओं व समाज के गणमान्य लोगों ने शोक सभा का आयोजन किया. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक भैरो राय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की गयी. शोक सभा में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञानेश्वर प्रसाद, सहायक शिक्षक आसुवो जायसवाल, रमन कुमार मिश्र, सिलधर प्रसाद, प्रदीप कुमार, बहादुर दास, खुर्शीद आलम, ब्रजेश कुमार, समिति सदस्य अनिल राय, ग्रामीण राजीव कुमार, देवानंद राय, अमित कुमार आदि उपस्थित थे. —-अष्टयाम संपन्न फोटो 19 बांका 27 : अष्टयाम में शामिल श्रद्धालु फुल्लीडुमर . प्रखंड क्षेत्र के खेसर पंचायत अंतर्गत बजरतार गांव के काली स्थान में 24 घंटा का रामधुन गुरुवार की शाम 4 बजे संपन्न हो गया. अष्टयाम में बजरतार गांव के सभी वर्गों के लोगों का सराहनीय योगदान रहा. पुरोहित के रूप में पप्पू झा थे, जबकि आचार्य नारद पंडित थे. —उप मुखिया के साथ मारपीट फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राता पंचायत के पुरानीराता निवासी पंचायत के उप मुखिया विवेका तांती के साथ गांव के रामू मंडल ने मार पीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी के हालत में उप मुखिया ने खेसर थाना में आवेदन देकर रामू मंडल को आरोपी बनाया है. यह मामला पुरानी राता प्राथमिक विद्यालय में छात्रवृत्ति वितरण वर्ष 2013-14 का था, जबकि रामू मंडल के कोई भी सदस्य विद्यालय में नामांकित नहीं है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदर पासवान ने बताया कि रामू मंडल ने उप मुखिया विवेका तांती के साथ जबरन मारपीट किया है. पुलिस द्वारा जख्मी विवेका तांती को फुल्लीडुमर चिकित्सा के लिए भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्रभारी ने बताया कि दोषी पाये जाने पर अभियुक्त के ऊपर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन