देवघर रोड में दो माह से वाटर सप्लाई ठप

Published at :19 Nov 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर रोड में दो माह से वाटर सप्लाई ठप

देवघर रोड में दो माह से वाटर सप्लाई ठप फोटो 19 बीएएन 62 कटोरिया का जलमीनारप्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित जलमीनार से यूं तो कटोरिया बाजार में प्रत्येक दिन वाटर सप्लाई होती है़ जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल की काफी सुविधा मिलती है़ लेकिन बाजार के देवघर रोड में पिछले दो माह से वाटर सप्लाई […]

विज्ञापन

देवघर रोड में दो माह से वाटर सप्लाई ठप फोटो 19 बीएएन 62 कटोरिया का जलमीनारप्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित जलमीनार से यूं तो कटोरिया बाजार में प्रत्येक दिन वाटर सप्लाई होती है़ जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल की काफी सुविधा मिलती है़ लेकिन बाजार के देवघर रोड में पिछले दो माह से वाटर सप्लाई पूरी तरह से ठप है़ जिसके कारण कटोरिया चौक से लेकर देवघर रोड दादी बगीचा तक के उपभोक्ताओं को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है़ दर्जनों घरों में लगा नलकूप सिर्फ शोभा की वस्तु मात्र बन कर रह गयी है़ स्थानीय उपभोक्ताओं ने पीएचइडी विभाग के वरीय अधिकारियों से शीघ्र इस समस्या के निदान हेतु ठोस पहल करने की मांग की है़ मांग करने वालों में शिवपूजन वर्णवाल, निरंजन साह, सीताराम साह, गौरीशंकर केशरी, अशोक केशरी, रंजीत गुप्ता, देवेंद्र वर्णवाल, अशोक गुप्ता, रामविलास वर्णवाल, भरत वर्णवाल, दिलीप साह, उदय गुप्ता, राजकुमार वर्णवाल, विजय वर्णवाल, बाबूलाल शर्मा, महेश शर्मा आदि शामिल हैं. इस संबंध में पीएचइडी के कनीय अभियंता उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि इस समस्या को दूर करने शीघ्र प्रयास किया जायेगा़ ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया करायी जा सके़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन