केड़िया उच्च वद्यिालय बन कर तैयार, क्षेत्र में खुशी

केड़िया उच्च विद्यालय बन कर तैयार, क्षेत्र में खुशी फोटो 19 बांका 1 से10 तक परिचर्चा की तसवीर, 11 केड़िया उच्च विद्यालय की तसवीर- केड़िया उच्च विद्यालय बना भितिया पंचायत का पहला उच्च विद्यालय- क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी – विद्यालय भवन बन कर तैयार, आसपास 15 किमी के रेंज तक नहीं है दूसरा […]
केड़िया उच्च विद्यालय बन कर तैयार, क्षेत्र में खुशी फोटो 19 बांका 1 से10 तक परिचर्चा की तसवीर, 11 केड़िया उच्च विद्यालय की तसवीर- केड़िया उच्च विद्यालय बना भितिया पंचायत का पहला उच्च विद्यालय- क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी – विद्यालय भवन बन कर तैयार, आसपास 15 किमी के रेंज तक नहीं है दूसरा सरकारी उच्च विद्यालय – भवन निर्माण के दौरान लेवी की मांग की गयी थी नक्सलियों द्वारा – उक्त स्थल पर निर्माण के दौरान मुंशी व मजदूर की हुई थी पिटाईप्रतिनिधि, बांका फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र की भितिया पंचायत अंतर्गत केड़िया गांव में उच्च विद्यालय बन कर तैयार हो गया है. ज्ञात हो यह उच्च विद्यालय भितिया पंचायत का पहला उच्च विद्यालय है. जहां से अब इस क्षेत्र के बच्चों को दसवीं तक शिक्षा ग्रहण करने को मौका मिलेगा. इससे पहले उक्त विद्यालय में अष्टम तक की पढ़ाई होती थी. विद्यालय भवन निर्माण होने से क्षेत्रों में खुशी का माहौल है. साथ ही इस क्षेत्र के लिए यह विद्यालय मिसाल बन कर सामने आया है. चूंकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पहले इस इलाके के बच्चों को खेसर या गोड़ा जाना पड़ता था. यानि 10-15 किलो मीटर दूरी तय करना पड़ता था. लेकिन अब इस विद्यालय के निर्माण हो जाने से केड़िया के आसपास गांव जैसे नाढ़ा पहाड़, टूघरो, भितिया, गेड़ाटीकर, ओल्हानी आदि गांवों के बच्चों को उच्च शिक्षा पाने में सहूलियत होगी. हालांकि विद्यालय निर्माण के दौरान थोड़ी ग्रहण सामने जरूर आया. निर्माण के दौरान नक्सलियों द्वारा लेवी की मांग की गयी थी. तब ऐसा लग रहा था कि अब विद्यालय निर्माण नहीं हो पायेगा. कहते हैं क्षेत्र के गणमान्य नाढ़ा पहाड़ निवासी कृष्ण कुमार भार्गव, विश्वबंधु कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस क्षेत्र के लिए यह विद्यालय वरदान साबित होगा. वही केड़िया निवासी संदीप पांडेय, प्रवीण कुमार पांडेय, गोदावरी देवी, सिन्टु वर्णवाल, शिवनंदन पांडेय, शैलजानंद पांडेय कहते हैं कि हमलोगों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि अब उच्च शिक्षा पाने के लिए बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा. साथ ही क्षेत्र के विकास में इस विद्यालय की भूमिका भी अहम होगी. जबकि गेड़ाटीकर निवासी राजकुमार यादव, ओल्हानी निवासी लक्ष्मण यादव का कहना था कि इस इलाके के छात्रों को उच्च शिक्षा लिए अब 15 किमी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. बच्चे पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगा पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










