भाजपा विधायक ने पूछा बच्चों का कुशल क्षेम

भाजपा विधायक ने पूछा बच्चों का कुशल क्षेम बांका. छठ के मौके पर भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के वादेसैदपुर गांव में विषाक्त चाट खाने से सौ बच्चे के बीमार हो गये थे. बांका के विधायक राम नारायण मंडल ने भागलपुर मायागंज अस्पताल के अधीक्षक आर सी मंडल से बात कर बच्चों के स्वास्थ्य की […]
भाजपा विधायक ने पूछा बच्चों का कुशल क्षेम बांका. छठ के मौके पर भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के वादेसैदपुर गांव में विषाक्त चाट खाने से सौ बच्चे के बीमार हो गये थे. बांका के विधायक राम नारायण मंडल ने भागलपुर मायागंज अस्पताल के अधीक्षक आर सी मंडल से बात कर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. विधायक श्री मंडल ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद अधीक्षक श्री मंडल को तत्काल पूरी मुस्तैदी के साथ बच्चों को बेहतर सुविधा देने की बात कही. अधीक्षक के अनुसार अब सभी बच्चे ठीक है. चिंता की बात नहीं है. कई बच्चे को दोपहर बाद घर भेज दिया गया. शेष बच्चे के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गयी है. मालूम हो कि बुधवार को दोहपर बाद गांव के बच्चों ने चाट विक्रेता धनंजय के ठेले से छोला, चाट, चाउमीन और गोलगप्पे खाये थे. इसके बाद करीब सौ बच्चे बीमार हो गये थे. करीब 80 बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज में भरती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










