अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अमरपुर : भगवान भास्कर की पूजा अर्चना नेम निष्ठा के साथ शांति पूर्ण संपन्न हो गया. क्षेत्र के श्रद्धालाओं व व्रत्तियों ने इस त्योहार को पूरी नेम निष्ठा के साथ मनाया. साथ ही मंगलवार की शाम में डुबते हुए सूर्य व बुधवार की सुबह कुहासे होने के बाद भी 6: 25 मिनट में उदयमान सूर्य […]
अमरपुर : भगवान भास्कर की पूजा अर्चना नेम निष्ठा के साथ शांति पूर्ण संपन्न हो गया. क्षेत्र के श्रद्धालाओं व व्रत्तियों ने इस त्योहार को पूरी नेम निष्ठा के साथ मनाया. साथ ही मंगलवार की शाम में डुबते हुए सूर्य व बुधवार की सुबह कुहासे होने के बाद भी 6: 25 मिनट में उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर से अपनी मन्नते मांगी.
साथ ही वर्तियों ने भी अपने नेम निष्ठा के साथ दोनों समय में पानी में खड़े रहकर भगवान भास्कर का अराधना कर लोगों के लिए मन्नते मांगी. – त्योहार को लेकर था सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किया था. इस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा खुद प्रशिक्षु डीएसपी सह अमरपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार व अंचलाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने संभाल रखी थी. यहां तक कि पूजा के दौरान किसी भी भारी वाहनों को प्रवेश तक नहीं करने दिया गया.
साथ ही हर छठ घाटों पर पुलिस के पैनी नजर तो लगी ही रही. साथ ही हर छठ घाटों पर एक चौकीदार के अलावे लाठी बल भी लगाया गया था. साथ ही जहां पर प्रशासन को लगा कि वहां महिला पुकलस बल को भी लगाया जाय तो वैसे स्थिती में महिला पुलिस बल को लगाया गया था. हर जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किये गये थे. हालांकि छठ घाठों पर अर्घ्य देने के दौरान बच्चों के द्वारा जमकर पटाखे छोड़ कर इस त्योहार का समापन किया किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










