सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

Published at :18 Nov 2015 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

कटोरिया : प्रखंड के करझौंसा गांव में बुधवार को श्रद्धालु हुरो मोदी के सौजन्य से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ़ कथा के प्रथम दिन करझौंसा से चिलकारा नदी तट तक भव्य कलश यात्रा भी निकाली गयी़ जिसमें स्थानीय महिलाअ श्रद्धालुओं ने भाग लिया़ पूजन स्थल से लेकर नदी तक करीब तीन […]

विज्ञापन

कटोरिया : प्रखंड के करझौंसा गांव में बुधवार को श्रद्धालु हुरो मोदी के सौजन्य से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ़ कथा के प्रथम दिन करझौंसा से चिलकारा नदी तट तक भव्य कलश यात्रा भी निकाली गयी़ जिसमें स्थानीय महिलाअ श्रद्धालुओं ने भाग लिया़

पूजन स्थल से लेकर नदी तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर सभी श्रद्धालुओं ने कलश में नदी से जल को भरा़ जबकि शाम को संध्या पूजन के बाद कथा का शुभारंभ हुआ़ जिसमें देवघर से पहुंचे कथावाचक पप्पू पांडेय एवं अशोक पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र पर काफी सुंदर ढंग से व्याख्यान किया़

इस दौरान प्रस्तुत भजनों में राधे-राधे की धुन पर उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालु काफी देर तक मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे़ कथा में करझौंसा के अलावा सलैयास, धानवरण, रणघट्टा, बहदिया, मेढा, सीरामोहर, फूलवरिया, बेलाटीकर, जयश्री आदि गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए़

आयोजन को सफल बनाने में रोहित वर्णवाल, दुखी राय, सुरेंद्र वर्णवाल, योगेंद्र राय, संतोष वर्णवाल, नरेश राय, शंभु वर्णवाल, राजेंद्र वर्णवाल, अनिल वर्णवाल, सुनील वर्णवाल आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम के समापन तिथि 24 नवंबर को तुलसी विवाह एवं भंडारा का भी आयोजन होगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन