उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Published at :18 Nov 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न बांका. लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. इससे पहले शहर के चांदन नदी तट स्थित भयहरण स्थान घाट, एमआरडी घाट, अलीगंज घाट वहीं […]

विज्ञापन

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न बांका. लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. इससे पहले शहर के चांदन नदी तट स्थित भयहरण स्थान घाट, एमआरडी घाट, अलीगंज घाट वहीं ओढ़नी नदी तट स्थित तारामंदिर घाट, विजय नगर घाट, देवदा घाट, जगाय घाट, सैजपुर व नोनिहारी घाट, विशनपुर घाट, करनावै, विण्डी, भतकुंडी, मंझियारा, वैसा सहित जिले के संपूर्ण घाटों पर पिछले साल की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ देखी गयी. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों चांदन नदी का घाट एवं ओढ़नी नदी का घाट श्रद्धालुओं से पटा हुआ था. नदी के दोनों छोर श्रद्धालुओं से मिले हुए थे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिले के सभी घाटों पर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. शहर में जगह – जगह चौंक चौराहों पर पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात थे. वहीं जिलाधिकारी डा. निलेश देवरे व पुलिस अधीक्षक डा. सत्यप्रकाश ने संयुक्त रूप से छठ पर्व के पहले दिन छठ घाटों का निरीक्षण किया व दोनों अधिकारियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य भी दिये. बादल व कोहरे के कारण नहीं दिखे भगवान सूर्य छठ पर्व के पहली अर्घ्य के दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य के दर्शन श्रद्धालुओं को नहीं हुए. आसमान में बादल छाये रहने के कारण भगवान सूर्य नहीं दिखे तो श्रद्धालुओं ने सूर्यास्त के समय के अनुसार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिये. वहीं प्रात: काल भी आसमान में घना कोहरा लगे होने के कारण भगवान भास्कर श्रद्धालुओं को नहीं दिखे तो सुबह भी सूर्योदय के समय को देख कर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिये. नि:शुल्क दूध का वितरण शहर के शिवाजी चौंक, एमआरडी घाट, विजयनगर घाट, भयहरण स्थान घाटों पर अर्घ्य के दूसरे दिन प्रात: कालीन अर्घ्य के दौरान शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों द्वारा घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क दूध का वितरण किया गया. साथ ही उनके द्वारा शिवाजी चौंक पर आकर्षक रंगोली बनायी गयी और रंगोली को दीपों से सजाया गया. वहीं पुरानी ठाकुरबाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर के सामने भी वीणा सेवक समाज व दुर्गा मंदिर के सदस्यों द्वारा आकर्षक रंगोली बनायी गयी. जिससे वहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. छठ घाटों पर गूंजा छठ गीत अर्घ्य के पहले दिन संध्या अर्घ्य एवं दूसरे दिन प्रात: कालीन अर्घ्य के दौरान छठ घाटों पर जाने आने के क्रम में छठ व्रतियों एवं महिला श्रद्धालुओं के द्वारा छठ गीत गाया गया. जिससे शहर के सभी घाटों का माहौल भक्तिमय हो गया जो भी व्रती आ रही थी वो अपने समूह के साथ देहाती छठ गीत गाते हुए आ रही थी. सभी घाटों पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात शहर के सभी छठ घाटों पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मी तैनात किये गये थे. किसी भी श्रद्धालुओं को या व्रतियों का यदि अचानक तबीयत बिगड़ जाय तो उसके लिए स्वास्थ्य कर्मी आवश्यक दवा के साथ घाटों पर मौजूद थे. वहीं तबीयत ज्यादा खराब होने की स्थिति में शहर के दो घाटों पर जहां सबसे अधिक भीड़ रहती है वहां पर एंबुलेंस भी तैयार था. जो लोगों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचाता. जहां उनका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जाता. भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित शहर के चांदन नदी तट पर एमआरडी घाट स्थित सूर्य मंदिर, अलीगंज स्थित एसएफसी गोदाम के सामने सूर्य मंदिर, भयहरण स्थान छठ घाट, तारामंदिर छठ घाट, विजयनगर छठ घाट एवं नोनिहारी छठ घाट पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गयी. जहां पर छठ घाट से लौटते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. भंडारा का आयोजन छठ पर्व के अवसर पर जिले के कुछ सामाजिक संगठनों के द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया. ग्राम सद्भावना समिति एवं युवा शक्ति रैनिया के द्वारा रैनियां गांव में भंडारा का आयोजन किया गया. वहीं पुरानी बस स्टेंड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप भी भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें वहां के स्थानीय लोग सुमित कुमार, कुंदन कुमार, सोनटी सोनम, सुभम कुमार, तारा मणि सिंह, विकास कुमार, मुन्ना कुमार, पंकज मिश्र सहित ने अहम भूमिका निभायी. शिवालयों में उमड़ी भीड़ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात व्रती व श्रद्धालु शहर के शिवालयों में जाकर भगवान शंकर व पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की. शहर में सबसे अधिक भीड़ विजय नगर भुमफोड़ महादेव मंदिर में देखी गयी. इसके अलावे शहर के भयहरण स्थान, शिवाजी चौंक स्थित शिवालय, ओढ़नी चांदन नदी के संगम पर सैजपुर स्थित भुमफोड़ नाथ महादेव सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. छठ घाटों पर आतिशबाजी शहर के सभी छठ घाटों पर बच्चों एवं बड़ों ने मिलकर जम कर आतिशबाजी की. जिसमें तारामंदिर घाट, चांदन नदी घाट, विजय नगर घाट, सैजपुर घाट, विशनपुर घाट सहित अन्य घाटों रंग बिरंगे पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन