बेलहरनी घाट पर उमड़े छठ व्रती

Published at :18 Nov 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
बेलहरनी घाट पर उमड़े छठ व्रती

बेलहरनी घाट पर उमड़े छठ व्रतीफोटो 18 बांका 5 : अर्घ्य देते श्रद्धालु बेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोक आस्था का पर्व छठ काफी धूमधाम एवं नेम निष्ठा के साथ मनाया गया. मंगलवार की संध्या सूर्यास्त एवं बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को जल एवं दूध का अर्घ्य बेलहरनी नदी घाट, बदुआ नदी के साहबगंज, बारा, […]

विज्ञापन

बेलहरनी घाट पर उमड़े छठ व्रतीफोटो 18 बांका 5 : अर्घ्य देते श्रद्धालु बेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोक आस्था का पर्व छठ काफी धूमधाम एवं नेम निष्ठा के साथ मनाया गया. मंगलवार की संध्या सूर्यास्त एवं बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को जल एवं दूध का अर्घ्य बेलहरनी नदी घाट, बदुआ नदी के साहबगंज, बारा, धौरी, डुब्बा आदि घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया. इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा. घाटों पर पूजा पाठ के साथ आतिशबाजी भी किया गया. वहीं घाटों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस गश्ती करती दिखी.——–क्विज प्रतियोगिता का आयोजन फोटो 18 बांका 6 : पुरस्कार वितरण करते अतिथि बेलहर. प्रखंड अंतर्गत सरसड्डा गांव में छठ पूजा के अवसर पर अंबेडकर युवा मंच के बैनर तले क्विज प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के लिए किया गया. जिसमें प्रथम स्थान पर बिट्टू कुमार, द्वितीय स्थान पर अमन राजा एवं तीसरे स्थान पर राजदीप कुमार रहे. इस प्रतियोगिता में 16 छात्र प्रतिभागी शामिल हुए थे. पांच चक्र में प्रश्न के जवाब समित समय में दिया और जीत हासिल की. तीनों विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करने के साथ सभी प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इस आयोजन की अध्यक्षता शिक्षक, विंदेश्वरी दास, स्कोरर गौतक भारती, सुबोध कुमार, मंच संचालन मुकेश कुमार तथा इसके अलावे मनोज कुमार, प्रमोद दास, राम स्वरूप दास, सरपंच दिनेश कुमार दास, अनिल कुमार, गौतम कुमार दास, अरविंद आनंद सहित अन्य शामिल थे. ———–नाटक का मंचन बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के वीर गांव में भारतीय नाट्य कला परिषद मंच पर दो दिवसीय नाटक का मंचन किया गया. जिसमें 17 नवंबर को राजा परीक्षित एवं 18 नवंबर को शिव लीला का भव्य मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया. नाटक में प्रभाकर पंडित, प्रफुल कुमार, राजेश कुमार, मुकेश, अविनाश, निरंजन, प्रह्लाद, शिव, प्रभात पंकज, दीपक, रघुनंदन, सियाराम, लवकेश आदि कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को खूब मनोरंजन दिया. भारत नाट्य कला परिषद के व्यवस्थापक संजय यादव, राजेश कुमार, दीन दयाल पंडित, गांधी यादव, अंबिका यादव, मोतीलाल पंडित का काफी सराहनीय योगदान रहा. वहीं मंच संचालन पुरुषोत्तम कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन