उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

Published at :18 Nov 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

कटोरिया : कटोरिया सहित प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर बुधवार को छठव्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया़ इसके साथ ही आस्था का यह चार दिवसीय लोकपर्व छठ संपन्न हो गया़ इससे पहले मंगलवार की शाम अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य दिया गया़ छठ घाटों पर आस्था और उल्लास का समंदर उमड़ता रहा़ हजारों श्रद्धालुओं […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया सहित प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर बुधवार को छठव्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया़ इसके साथ ही आस्था का यह चार दिवसीय लोकपर्व छठ संपन्न हो गया़ इससे पहले मंगलवार की शाम अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य दिया गया़

छठ घाटों पर आस्था और उल्लास का समंदर उमड़ता रहा़ हजारों श्रद्धालुओं ने घाट पर सामूहिक अराधना की़ इस क्रम में छठव्रतियों ने पति व पुत्र की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य व समृद्घि की कामना भी की़ कई घाटों पर आस्था के प्रतीक ईख का मंडप बनाकर भी पूजा-अर्चना की गयी़ छठ महापर्व के अंतिम दिन बुधवार की सुबह पूरब की दिशा में धरती पर भगवान भास्कर की पहली किरण दिखते छठघाटों पर अर्घ्यदान का सिलसिला शुरू हो गया़

चूंकि मंगलवार की शाम से ही इस घडी का इंतजार छठव्रतियों द्वारा भगवान सूर्य की उपासना करते हुए किया जा रहा था़ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने 36 घंटे से जारी कठोर निर्जला व्रत को पूर्ण करने के बाद उसका विधिवत पारण भी किया़

छठ घाट पर अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं के चरण छूकर उनसे आशीर्वाद लेने एवं सूप का प्रसाद प्राप्त करने हेतु श्रद्धालुओं में होड़ मची रही़ प्रकृति पूजन के पर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं में धार्मिक श्रद्धा व उत्साह का माहौल दिखा़ बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे से ही छठ घाट पर व्रतियों एवं डाला के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था़ कोई दंड देते हुए,

तो कोई बैंड-बाजा के साथ घाट पर पहुंच रहे थे़ नदी में खड़ी होकर छठव्रतियों ने छठ माई के गीत ‘उग हो सूरूज देव भईले अरघ के बेर’ गाते हुए उनके साक्षात दर्शन होने का इंतजार करती रही़ पूरब दिशा में धरती और आसमान के मिलन स्थल पर जैसे ही भास्कर की लालिमा दिखी

छठव्रतियों ने गुड़ व शुद्घ घी से बने ठेकुआ, फल, मूली, सुथनी, हल्दी, नारियल, टाभा नींबू, ईख आदि पारंपरिक प्रसाद के साथ सूप भरकर अराधना कर उन्हें अर्घ्य अर्पित किया़ कटोरिया के दरभाषण नदी घाट, बडका बांध घाट व छाताकुरूम घाट के अलावा राधानगर के कलोथर नदी घाट, सूइया के रेहा बांध घाट व बडुआ नदी घाट, भैरोगंज व लालपुर के बडुआ नदी घाट, सिताने घाट, बंदरी घाट आदि जगहों में डूबते व उगते हुए सूर्य को श्रद्घा व उत्साह के साथ अर्घ्य अर्पित किया गया़

कटोरिया के दरभाषण नदी घाट को स्थानीय लोगों के सहयोग से आकर्षक ढंग से सजाया गया था़ पक्की सड़क से लेकर नदी घाट तक कालीन बिछायी गयी थी़ साथ ही पूरे रास्ते को इलेक्ट्रॉनिक लाईट से सराबोर कर दिया गया था़ जगह-जगह एलइडी लाईट युक्त तोरण-द्वार भी बनाये गये थे़

घाट पर हैलोजन लाईट युक्त दो बड़े-बड़े टावर, डीजे साउंड पर छठ गीतों का प्रसारण, नि:शुल्क दूध वितरण, छठव्रतियों के कपडे बदलने हेतु पंडाल का घेरा आदि बनाये गये थे़

यहां आयोजन को सफल बनाने में प्रखंड बीस सूत्री सदस्य सह पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह, हीरो शोरूम के प्रोपराइटर रवींद्र वर्णवाल उर्फ टिंकु वर्णवाल, संतोष केशरी, सौरभ सिंह, राजाराम भगत, अतुलेश उर्फ मुन्ना भगत, रवि केशरी, नीरज गुप्ता, मंटु गुप्ता, पंकज गुप्ता, पंकज चौधरी, सन्नी केशरी, निर्मल पांडेय, अनिल वर्णवाल, अमृत केशरी, गणेश केशरी, कुंदन वर्णवाल, मुकेश माही, धर्मेंद्र केशरी, पीकू गुप्ता, मौलेश्वर केशरी, नीरज केशरी, डीके रमानी, शुभम कुमार आदि ने अहम भूमिका निभायी़ दरभाषण

नदी घाट पर अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह सैप जवानों के साथ कैंप करते रहे़ बड़का बांध घाट पर गुड्डु साह, कारू साह आदि के द्वारा साफ-सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था की गयी थी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन