जिलाधिकारी पहुंचे पापहरणी घाट, लिया सफाई का जायजा

Published at :15 Nov 2015 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
जिलाधिकारी पहुंचे पापहरणी घाट, लिया सफाई का जायजा

जिलाधिकारी पहुंचे पापहरणी घाट, लिया सफाई का जायजा पापहरणी सरोवर में डिटर्जेंट डालने पर होगी कार्रवाईसरोवर को प्रदूषित करनेवालों पर रहेगी नजरप्लास्टिक नहीं फेंकने का दिया निर्देशलगायी जायेगी बेरिकेडिंग, तैनात रहेंगे गोताखोरफोटो : 15 बांका 2 : घाट का जायजा लेते जिलाधिकारी व एसपी बौंसी. छठ व्रत की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीएम डॉ […]

विज्ञापन

जिलाधिकारी पहुंचे पापहरणी घाट, लिया सफाई का जायजा पापहरणी सरोवर में डिटर्जेंट डालने पर होगी कार्रवाईसरोवर को प्रदूषित करनेवालों पर रहेगी नजरप्लास्टिक नहीं फेंकने का दिया निर्देशलगायी जायेगी बेरिकेडिंग, तैनात रहेंगे गोताखोरफोटो : 15 बांका 2 : घाट का जायजा लेते जिलाधिकारी व एसपी बौंसी. छठ व्रत की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीएम डॉ निलेश देवशरे ने मंदार पापहरणी सरोवर में गंदगी को देखकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी. सफाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि सोमवार तक घाट साफ हो जाना चाहिए. वे स्वयं इसका निरीक्षण करेंगे. पूरे सरोवर में बांस का बेरिकेडिंग करने का भी निर्देश दिया.बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने कहा कि सोमवार को स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से सफाई कर ली जायेगी. पापहरणी सरोवर में श्रद्धालुओं द्वारा प्रयोग किये जा रहे शैंपू एवं साबुन के प्लास्टिक के इस्तेमाल पर भी उन्होंने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि पापहरणी में डिटरजेंट का प्रयोग अविलंब बंद हो. प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कारवाई की जाये. इसके बाद दुकानदारों द्वारा घाटों को अवरुद्ध कर लोहे का दिये गये शेड को देख कर कहा कि घाट पर शेड क्यों बनाया गया. इसे अविलंब हटाया जाये. पापहरणी के चारों तरफ लाइटिंग एवं माइकिंग की व्यवस्था करवाने का भी निर्देश दिया. मालूम हो कि पापहरणी सरोवर में पानी इतना गहरा है कि डूबने की भी आशंका बनी रहती है. इस लिए गोताखोर की व्यवस्था होनी जरूरी है. इसके बाद डीएम अधिकारियों के साथ मंदार पर्वत का भ्रमण किया. पर्वत पर सीता कुंड, शंख कुंड, नरसिंह गुफा एवं जैन मंदिर का अवलोकन किया. सीता कुंड के संबंध पंडित भवेष चंद्र झा ने धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि सीता में ने यहीं छठ किया था. उन्होंने सैलानियों से मंदार पर सुविधाओं के बारे में पूछा तो सैलानियों ने बताया कि मंदार में सुरक्षा का अभाव है. पुलिस तैनाती की मांग की जिस पर उन्होंने कहा कि पुलिस की तैनाती की जाएगी. इस अवसर पर एसडीओ अविनाश कुमार, एसडीपीओ शशि शंकर कुमार, इंसपेक्टर त्रिपुरारी सिंह, थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार, राजाराम अग्रवाल, मंटु सिंह, दिलीप सर्राफ, निप्पु पांडेय, जयवंत कुमार सहित काफी लोग मौजूद थे. ————-जिलाधिकारी ने बांका के घाटों का किया निरीक्षणबांका. जिलाधिकारी डा. निलेश देवरे ने रविवार को अधिकारियों के साथ मिलकर मुख्यालय के सभी घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ एसपी डा सत्य प्रकाश भी थे. दोनों अधिकारियों ने तारा मंदिर घाट, भयहरण स्थान घाट, एमआरडी घाट, अलीगंज घाट आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से घाट तक पहुंचने के लिए रोशनी के समुचित इंतजाम करने के आदेश दिये. बाइक चोरीबौंसी. शनिवार को पापहरणी सरोवर में स्नान करने आए बघवा निवासी मिथुन कुमार का बाईक अज्ञात चोरों ने शनिवार को चोरी कर ली गयी है. चोरी हो जाने की सूचना बौंसी थाना को दी है. पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है. इससे कुछ दिन पहले भी चोरों ने दो साइकिल को चोरी कर ली थी. पापहरणी में इन दिनों चोर उचक्के सक्रिय हो गये हैं. व्रतियों ने नदी तट पर किया स्नानबौंसी. चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ रविवार को आरंभ हो गया. आज खरना होगा और मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. प्रात: से ही महिला एवं पुरुष व्रतियों का आना प्रारंभ हो गया था. दिन के 12 बजे तक तांता लगा रहा. वहीं अपने अपने घरों में कद्दु भात का महाप्रसाद बनाकर व्रतियों ने भगवान भास्कर की अराधना प्रारंभ कर दी. वहीं डहुआ मिश्राचक में भी छठ की तैयारियां की जा रही है. मालूम हो कि छठ पर्व मनाने दूर दूर से व्रती आते हैं. और भारी संख्या में सुखनियां नदी के तट पर छठ की पूजा होती है. बौंसी के अगरा नदी घाट, सुखनियां नदी घाट, शक्तिनगर स्थित चांदन डैम, फागा, नयागांव, गोकुला, कुड़रो सहित अन्य जगहों पर छठ व्रतियों के लिए घाट को सजाया संवारा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन