दो पक्षों के मारपीट में आधा दर्जन जख्मी

Published at :15 Nov 2015 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों के मारपीट में आधा दर्जन जख्मी

बाराहाट : थाना क्षेत्र के खरबा गांव में रविवार को दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी घायलों का बाराहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किये जाने के बाद तीन लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिये भागलपुर रेफर करना पड़ा. जानकारी के […]

विज्ञापन

बाराहाट : थाना क्षेत्र के खरबा गांव में रविवार को दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है.

सभी घायलों का बाराहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किये जाने के बाद तीन लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिये भागलपुर रेफर करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, खरबा गांव में गाना सुनने के क्रम में साइकिल से ठोकर लगने के बाद हुई मारपीट की घटना में कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

मामले को लेकर प्रथम पक्ष के निरंजन राय ने अपने पुत्र के साथ मारपीट करने को लेकर गांव के ही दिनेश चद्र राय, त्रिलोक राय, सुदर्शन राय एवं राजकुमार राय को आरोपी बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष के दिनेश चंद्र राय ने थाना को दिये अपने आवेदन में घटना का जिक्र करते हुए बताया है

कि उनका बेटा रविवार सुबह घर के बाहर कुर्सी में रंग कर रहा था इस दौरान आरोपी द्वारा घर में आ कार मारपीट की गयी. साथ ही पचास हजार रुपये रंगदारी के तौर पर मांग की गयी. मामले को लेकर सूरज राय, शशि राय, निरंजन राय को वादी बनाया गया है. पुलिस ने दोनों पक्ष की रपट दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन