सब्जी की खेती कर घर चला रहे युवा किसान

Published at :15 Nov 2015 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जी की खेती कर घर चला रहे युवा किसान

सब्जी की खेती कर घर चला रहे युवा किसानफोटो 15 बांका 6 : किसानों द्वारा खेत में लगाये गये बैंगन प्रतिनिधि, बांकाआधुनिक युग में आज युवा जहां बतौर तकनीकी शिक्षा पाने को आतुर हैं और नौकरी की तलाश में अपना तन-मन-धन एवं समय लगाते हैं. वहीं दूसरी ओर जिले के कई ऐसे गांव हैं जहां […]

विज्ञापन

सब्जी की खेती कर घर चला रहे युवा किसानफोटो 15 बांका 6 : किसानों द्वारा खेत में लगाये गये बैंगन प्रतिनिधि, बांकाआधुनिक युग में आज युवा जहां बतौर तकनीकी शिक्षा पाने को आतुर हैं और नौकरी की तलाश में अपना तन-मन-धन एवं समय लगाते हैं. वहीं दूसरी ओर जिले के कई ऐसे गांव हैं जहां युवा वर्गों द्वारा सब्जी की खेती की जा रही है. इसमें टमाटर, बैंगन, आलू, मूली, मिर्च प्रमुख रूप से शामिल हैं. ये युवा किसान बन कर अच्छी आमदनी के साथ शान शौकत से अपना जीवन गांव में गुजार रहे हैं. ऐसा ही उदाहरण जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत नाढ़ा पहाड़ गांव, कटोरिया प्रखंड अंतर्गत बंदरझोप गांव, बांका प्रखंड अंतर्गत नोनीहारी, सैजपुर गांव जिले के लिए मिसाल हैं. जहां कई युवाओं ने सब्जी की खेती कर दूसरों के लिए उदाहरण पेश किया है.कहते हैं युवा किसान इस संबंध में युवा किसान नाढ़ा पहाड़ निवासी देवशरण यादव, हरि यादव, महादेव यादव ने बताया कि सब्जी की खेती से ही पूरा परिवार चल रहा है. लेकिन सब्जी बिक्री के लिए यहां बाजार उपलब्ध नहीं है. इस कारण हमलोगों द्वारा उगायी गयी सब्जी का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है. अौने-पौने भाव में व्यापारी के हाथों बेचना पड़ता है. वही रमेश कुमार, विश्वबंधु कुमार, अनिल यादव ने बताया कि सब्जी की खेती में अच्छी आमदनी है, लेकिन सरकार के तरफ से कोई पहल नहीं है. जिससे हमलोगों को इस क्षेत्र में प्रोत्साहन मिल सके. साथ ही इस बार सब्जी की खेती में थोड़ी परेशानी मौसम के वजह से हुई जिसकी क्षति पूर्ति करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. वही सिंचाई की समस्या होने से फसल उगाही व आमदनी में कमी आ जाती है. ऐसे में सरकार के तरफ से थोड़ी सहूलियत मिले, जैसे सिंचाई व मार्केटिंग की समुचित व्यवस्था हो जाये, तो हम युवा किसान इत्मिनान से गांव में जीवन बसर कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन