दादा की मनायी गयी 60 वीं जयंती

Published at :14 Nov 2015 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
दादा की मनायी गयी 60 वीं जयंती

दादा की मनायी गयी 60 वीं जयंती फोटो : 14 बांका 10 और 11 : कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करते अतिथि व उपस्थित लोग बांका. दिग्विजय सिंह की 60वीं जयंती तुलसी विवाह भवन में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुल्तानगंज के पूर्व विधायक गणेश […]

विज्ञापन

दादा की मनायी गयी 60 वीं जयंती फोटो : 14 बांका 10 और 11 : कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करते अतिथि व उपस्थित लोग बांका. दिग्विजय सिंह की 60वीं जयंती तुलसी विवाह भवन में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुल्तानगंज के पूर्व विधायक गणेश पासवान थे. उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दादा के विचार को आत्म सागर करने की जरूरत है. दादा किसी जात के नहीं, विचार को महत्व देते थे. बांका के विकास, बेबसी, लाचारी, बेरोजगारी को दूर करने का सपना देखा करते थे. यही सपना का संकल्प सभी लोगों ने लिया. वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर कटोरिया के पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम ने कहा कि बांका वासी एकजुट होकर राजनीतिक परिस्थितियों व सामाजिक परिस्थितियों पर चिंतन करें और आगे बढ़ाने का प्रयास करें. मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव, जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी, हरेकृष्ण पांडे, कुंदन सिंह, विजय पासवान, विकास सिंह, विपिन सिंह, वेदानंद सिंह, सुल्तानगंज के संजीव चौधरी, शाहकुंड के अरुण राय, बाराहाट से अजीत सिंह, बेलहर से उमेश चंद्र सिंह, प्रो जनार्दन सिंह दांगी, दिनेश सिंह, रविंद्र मंडल, जिप सदस्य राजू सिंह, राजेश्वर पंडित, आदित्य कुमार पोद्दार, रमण सिंह, प्रभाकर सिंह, राजेश निराला, गोकुल प्रसाद सिंह, नारायण शर्मा सलिल, फुल तिवारी, हरेंद्र साह, रोहित साह, धर्मेंद्र साह, राम बालक शर्मा, संजीव चौधरी, बौंसी से नीपू पांडे, धोरैया से राजेश दास, रजौन से जय प्रकाश सिंह, सिकंदर सिंह,उपेंद्र चौधरी, रवि रंजन तोमर, पुनेंदू भगत, रोशन पासवान आदि ने दादा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया.—-एभीवीपी ने भी दादा को किया नमनबांका. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिग्विजय सिंह की जयंती कार्यक्रम में पहुंच कर दादा की तस्वीर को पुष्प अर्पित किया. मौके पर जिला प्रमुख प्रो बीएन मंडल, सौरभ सिंह, आदित्य अभिनव, ज्ञानदीप मंडल, नीतीश सिंह, कुणाल साह, चंदन कुमार रंजन रोशन मिश्रा आदि शामिल थे. —बाराहाट में भी मनी जयंतीबांका. बाराहाट प्रखंड के कपसपिया निवास में भी दिग्विजय सिंह की जयंती मनायी गयी. यह जानकारी प्रो विश्वजीत सिंह ने दी. कार्यक्रम की शंभू सिंह उर्फ लोहा सिंह ने की. मौके पर पहुंचे लोगों ने दादा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दादा को याद किया. मौके पर मनोज कुमार सिंह, कन्हैया प्रसाद सिंह, भोली सरपंच, अजित कुमार सिंह, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन