काली प्रतिमा का हुआ विसर्जन

Published at :14 Nov 2015 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
काली प्रतिमा का हुआ विसर्जन

काली प्रतिमा का हुआ विसर्जन फोटो 14 बांका 7 : प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु बेलहर . प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को किया गया. श्रद्धालु द्वारा मां की प्रतिमा को ढोल बाजे के साथ विसर्जन किया. मौके पर अशोक सिंह, पंचायत समिति बासुकी यादव, राकेश कुमार रंजन, विपुल यादव, […]

विज्ञापन

काली प्रतिमा का हुआ विसर्जन फोटो 14 बांका 7 : प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु बेलहर . प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को किया गया. श्रद्धालु द्वारा मां की प्रतिमा को ढोल बाजे के साथ विसर्जन किया. मौके पर अशोक सिंह, पंचायत समिति बासुकी यादव, राकेश कुमार रंजन, विपुल यादव, पिंटु साह, अशराज, विष्णुदेव मंडल आदि शामिल हुए. —ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार बेलहर . थाना क्षेत्र के धौरी घाट पर शुक्रवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को सीओ व थाना प्रभारी द्वारा पकड़े जाने के बाद ड्राइवर भाग गया था, जिसे शनिवार को पुलिस ने बेलहर बाजार से गिरफ्तार कर लिया. चालक असरगंज थाना के मासूमगंज कोरियन गांव का निवासी अरविंद यादव है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में सीओ के आवेदन पर चालक व ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करायी. —-छठ घाट की सफाई में लगे श्रद्धालु फोटो 14 बांका 8 : छठ घाट की सफाई करते जेसीबी बेलहर. प्रखंड अंतर्गत बेलहरनी नदी, बदुआ नदी, सुगरा नदी, बदुआ नहर आदि में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई शुरू कर दी है. स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा घाट की सफाई में कोई योगदान नहीं करने पर ग्रामीण अपने से घाटों की सफाई कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन