पीएचसी धोरैया में लगा मधुमेह जांच शिविर

Published at :14 Nov 2015 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी धोरैया में लगा मधुमेह जांच शिविर

पीएचसी धोरैया में लगा मधुमेह जांच शिविर42 लोगों ने करायी जांच फोटो : 14 बांका 5 : उपस्थित चिकित्सक प्रतिनिधिधोरैया. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरैया में शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया़ शिविर में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डाॅ दीपक कुमार व डाॅ प्रकाश कुमार की देखरेख […]

विज्ञापन

पीएचसी धोरैया में लगा मधुमेह जांच शिविर42 लोगों ने करायी जांच फोटो : 14 बांका 5 : उपस्थित चिकित्सक प्रतिनिधिधोरैया. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरैया में शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया़ शिविर में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डाॅ दीपक कुमार व डाॅ प्रकाश कुमार की देखरेख में लैब टेक्नीशियन व अन्य कर्मियों ने लोगों के मधुमेह की जांच की. शिविर में कुल 42 लोगों के मधुमेह की जांच हुई़ जांचोपरांत दो-तीन लोगों में मधुमेह का लक्षण पाया गया़ स्वास्थ्य केन्द्र कर्मियों ने बताया गया कि मधुमेह के आंकड़े को लेकर जांच शिविर का आयोजन किया गया है़ मधुमेह की शिकायत पाये जाने पर वैसे रोगी अन्यत्र जगह जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं. मौके पर लैब टेक्नीशियन शंभुकांत झा, गजाधर पासवान, मुकेश पासवान आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन