मां काली की हुई महाआरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

Published at :13 Nov 2015 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
मां काली की हुई महाआरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

मां काली की हुई महाआरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर फोटो : 13 बांका 28 बांका 35 : महाआरती की तस्वीर बांका. जय काली, जय जय काली, मां काली की जय घोष से पूरा मंदिर परिसर शुक्रवार को गूंजा. बाबू टोला स्थित तारा मंदिर परिसर में आयोजित महाआरती में पूरे शहर से श्रद्धालु पहुंचे. महिला […]

विज्ञापन

मां काली की हुई महाआरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर फोटो : 13 बांका 28 बांका 35 : महाआरती की तस्वीर बांका. जय काली, जय जय काली, मां काली की जय घोष से पूरा मंदिर परिसर शुक्रवार को गूंजा. बाबू टोला स्थित तारा मंदिर परिसर में आयोजित महाआरती में पूरे शहर से श्रद्धालु पहुंचे. महिला व पुरुष की उपस्थित में करीब एक घंटे तक महाआरती का आयोजन हुआ. महाआरती में पंडित ने काली मां की आरती की. जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया. करीब 51 मोमबत्ती को एक साथ जला कर मंदिर को सजाया गया. साथ ही धूपवत्ती से धुआ मय किया गया. जिसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया. जिससे वातावरण काफी भक्तिमय व मनोरम हो गया था. सभी भक्त जोर जोर से जयकारे लगा रहे थे. इस दौरान मंदिर के पुजारी ने युवा वर्ग को शराब के सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी. पूजा समिति के द्वारा मेले का आयोजन किया गया था. जिसमें अनिरूद्ध यादव, तानू पांडे, पिंकु, अंकित, बव्वन, बब्लू सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन