लोक आस्था का महाव्रत छठ की तैयारी जोरों से

Published at :13 Nov 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
लोक आस्था का महाव्रत छठ की तैयारी जोरों से

बांका : दीपावली के बाद अब महा व्रत छठ पूजा की तैयारी श्रद्धालु आस्था के साथ जुड़ गये है. जिले भर में इसकी तैयारी बड़ी ही धूम धाम से की जा रही है.श्रद्धालु गंगा स्नान के साथ व्रत का आगाज कर चुके है. इसको लेकर सूप,डलिया, नारियल सहित विभिन्न तरह के पूजन सामग्री की खरीदारी […]

विज्ञापन

बांका : दीपावली के बाद अब महा व्रत छठ पूजा की तैयारी श्रद्धालु आस्था के साथ जुड़ गये है. जिले भर में इसकी तैयारी बड़ी ही धूम धाम से की जा रही है.श्रद्धालु गंगा स्नान के साथ व्रत का आगाज कर चुके है. इसको लेकर सूप,डलिया, नारियल सहित विभिन्न तरह के पूजन सामग्री की खरीदारी करने में जुट गये है. वहीं युवा की टोली छठ घाट की साफ-सफाई के साथ घाट को बनाने में लगे है.

सभी नदी, नहर, तालाब सहित अन्य जगहों की सफाई एवं रास्ते का मरम्मती कार्य करने नगर पंचायत व स्थानीय समिति के कार्यकर्ता जुट गये है. मालूम हो कि इस साल 15 नवंबर को कद्दू भात, 16 को खरना, 17 को सूर्य षष्ठी व्रत संध्या अर्घ्य एवं 18 को द्वितीय अर्घ्य के साथ यह व्रत संपन्न होगी. – खरीदारी के लिए बाजार में लगी भीड़ दीपावली त्योहार खत्म होते ही लोग छठ पूजा की तैयारी की गिनती शुरू कर दी है. पूजा नजदीक आते आ ही लोग इसकी तैयार में जुटे है.

जिसको लेकर शुक्रवार को बाजारों में लोगों की काफी भीड़ लगी रही. श्रद्धालु सूप, डलिया, मिट्टी के बरतन, फल, गन्ना सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी करने में लगे थे. इस संबंध ग्राहक रीता देवी, बबलू सिंह, पवन कुमार, मंटू शर्मा सहित अन्य ने बताया कि इस साल सभी समानों पर महंगाई की मार काफी है फिर भी नियमानुसार जो भी छठ व्रत समान उपयोग में लाये जाते है उसकी खरीदारी करनी ही होगी.

छठ गीत से भक्ति मय हुआ माहौल पिछले कई दिनों से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छठ का गीत बजने लगे है. क्षेत्र के विभिन्न मुहल्ला एवं गांवों में छठी मैया के गीत का धुन बजना शुरू हो चुका है. हर तरफ इसकी गीतों की गूंज सुनाई दे रही है. गीतों में आबे हो सूरज देव अर्घ्य के बेर, कांच ही बांस के बहंगीया, केलावा के पात पर उगी ला सूरज देव छाके झुके सहित अन्य गीतों की आवाज से चारों ओर भक्ति मय में डूबा हुआ है.

सभी इलक्ट्रोनिक दुकान एवं छोटी बड़ी वाहनों में भी छठ गीत की गूंज सुनाई दे रही है. कई लोग छठी व्रत के गीतों को सुनने के लिए अपने मोबाइल पर भी डाउनलोड करवाये है. इस संबंध में सीडी विक्रेता निरंजन कुमार, राजेश तिवारी, मनीष कुमार ने बताया कि लोग ज्यादा पुराने गीत को पसंद करते है. इस लिए पुराने सीडी व गाने की मांग करते है.

व्रत करने के लिए पहुंच रहे है घर इस महा व्रत को लेकर दूर-दराज में रहने वाले लोग अपने घर पहुंच रहे है. जिससे ट्रेन, बस स्टैंडों सहित अन्य वाहन पड़ाव काफी भीड़ लग रही है. दूर दराज में रहने वाले लोग अपने सपरिवार के साथ गांव व पैतृक आवास पहुंच रहे है. इस व्रत को महा व्रत दरजा दिया गया है क्यों कि थोड़ी सी चुक के बाद ही परिणाम सामने आ जाता है. इस पर्व में व्रती एवं श्रद्धालु द्वारा पूरी सावधानी बरती जाती है.

ताकि उनके द्वारा कोई भी ऐसी गलती ना हो जाये जिसका परिणाम उनको भुगतना पड़े. – घाट बनाने के लिए नदी में लगने लगी भीड़ नदी, तालाब, नहर सहित अन्य जगहों पर छठ घाट बनाने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी है. लोग अपने घाटों को चिह्नित करने में लगे है. वहीं शहर सहित ग्रामीण इलाको में स्थित नदी व तालाब के किनारे भक्तजनों द्वारा विगत कई दिन पूर्व से ही अपने-अपने घाट का निर्माण कर रहे है.

जिससे छठ के दिन अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करनी पड़े. युवा की टोली प्रतिदिन इस घाट का निगरानी के साथ-साथ सजाने व रास्ते की मरम्मती करने में जुटे है. जिससे छठ घाट तक पहुंचने वाली व्रती को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.- क्या रहा बाजार भाव सूप 120 से 140 रुपये जोड़ा डलिया 120 से 130 रुपये पीस सूपति 70 से 90 रुपये जोड़ा नारियल 65 से 80 रुपये जोड़ा नीबू 20 से 30 रुपये पीस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन