दग्विजिय सिंह की जयंती आज, कार्यक्रम आयोजित

दिग्विजय सिंह की जयंती आज, कार्यक्रम आयोजित बांका. बिहार चुनाव के बाद पहली बार राजग के सभी कार्यकर्ता आज एक साथ एक मंच पर होंगे. मौका होगा पूर्व सांसद स्व दिग्विजय सिंह की जयंती का. भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल डोकानिया ने बताया कि शनिवार को स्थानीय तुलसी विवाह भवन में कार्यक्रम का आयोजन […]
दिग्विजय सिंह की जयंती आज, कार्यक्रम आयोजित बांका. बिहार चुनाव के बाद पहली बार राजग के सभी कार्यकर्ता आज एक साथ एक मंच पर होंगे. मौका होगा पूर्व सांसद स्व दिग्विजय सिंह की जयंती का. भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल डोकानिया ने बताया कि शनिवार को स्थानीय तुलसी विवाह भवन में कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की पत्नी सह पूर्व सांसद बांका दिग्विजय सिंह के अलावा बांका विधायक राम नारायण मंडल, भाजपा अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, लोजपा अध्यक्ष बेबी यादव, रालोसपा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मंटू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के अध्यक्ष नजराना प्रवीण सहित अन्य नेता उपस्थित होंगे. इसमें संसदीय क्षेत्र की तमाम जनता के शामिल होने की अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










