कोल्हासार में 24 को होगा पैक्स चुनाव का मतदान

Published at :13 Nov 2015 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
कोल्हासार में 24 को होगा पैक्स चुनाव का मतदान

कोल्हासार में 24 को होगा पैक्स चुनाव का मतदान जयपुर. ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार में 24 नवंबर को पैक्स चुनाव का मतदान होना है. कटोरिया प्रखंड के चार पंचायतों में यह चुनाव होना था. जिसमें दो पंचायत मनियां और दामोदरा में सदस्य द्वारा नामांकन नहीं किया गया. इस कारण दोनों पंचायत में […]

विज्ञापन

कोल्हासार में 24 को होगा पैक्स चुनाव का मतदान जयपुर. ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार में 24 नवंबर को पैक्स चुनाव का मतदान होना है. कटोरिया प्रखंड के चार पंचायतों में यह चुनाव होना था. जिसमें दो पंचायत मनियां और दामोदरा में सदस्य द्वारा नामांकन नहीं किया गया. इस कारण दोनों पंचायत में चुनाव नहीं होगा. कटियारी पंचायत में निर्विरोध प्रत्याशी होने के कारण वहां मतदान नहीं किया जायेगा. इसलिए सिर्फ कोल्हासार पंचायत में ही मतदान होगा. कोल्हासार पंचायत में तीन प्रत्याशियों ने अपना – अपना नामांकन कराया है. जानकारी के अनुसार, इससे पहले 6 अगस्त 15 को नामांकन कराया गया था. जिसमें 18 अगस्त को मतदान होने की तिथि तय हुई थी. श्रावणी मेला आ जाने से यह चुनाव स्थगित कर दिया गया. इसके बाद विधान सभा की चुनाव होने की तिथि घोषित हो गयी. अधिकारियों ने भी पैक्स चुनाव को कराने के लिए कोई मन नहीं बनाया. पैक्स चुनाव होने की जानकारी सीओ प्रमोद कुमार झा ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन