जमदाहा ठाकुरबाडी में गोवर्ध पूजा

जमदाहा ठाकुरबाडी में गोवर्ध पूजाफोटो है : फोटो संख्या 12 बीएएन 65 ठाकुरबाडी में मत्था टेकते डीएम व 66 ठाकुरबाडी में आयोजित भंडारा-ठाकुरजी को लगाया गया 56 व्यंजनों का भोग- डीएम-एसपी हुए शामिल, भंडारे का आयोजनप्रतिनिधि, कटोरियाप्रखंड के जमदाहा गांव स्थित श्रीश्री 108 पतित पावन राधाकृष्ण मंदिर (ठाकुरबाडी) में गुरूवार को धूमधाम से गोवर्द्घन पूजा […]
जमदाहा ठाकुरबाडी में गोवर्ध पूजाफोटो है : फोटो संख्या 12 बीएएन 65 ठाकुरबाडी में मत्था टेकते डीएम व 66 ठाकुरबाडी में आयोजित भंडारा-ठाकुरजी को लगाया गया 56 व्यंजनों का भोग- डीएम-एसपी हुए शामिल, भंडारे का आयोजनप्रतिनिधि, कटोरियाप्रखंड के जमदाहा गांव स्थित श्रीश्री 108 पतित पावन राधाकृष्ण मंदिर (ठाकुरबाडी) में गुरूवार को धूमधाम से गोवर्द्घन पूजा का आयोजन किया गया़ पूजा समारोह में डीएम डा देओर निलेश, एसपी डा सत्यप्रकाश एवं थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती भी शामिल हुए़ डीएम व एसपी ने ठाकुरबाडी में मत्था टेकने के बाद प्रसाद ग्रहण किया़ जिले के दोनों वरीय अधिकारी जमदाहा ठाकुरबाडी में करीब आधा घंटा तक रूके और ग्रामीणों संग भंडारे में भी शामिल हुए़ जमदाहा ठाकुरबाडी परिसर में इससे पहले लगभग एक दर्जन गांवों से जुटे कृष्ण-भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया़ राधे-राधे की धुन पर श्रद्घालु झूमते रहे़ इसके बाद ठाकुरबाडी के पुजारी निताय बाबा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर जी को 56 प्रकार का व्यंजन तैयार कर विधि विधान से भोग लगाया गया़ इस क्रम में ठाकुरबाडी में गौ-पूजा भी हुई़ पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन हुआ़ जिसमें डीएम, एसपी, थानाध्यक्ष के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ भोग लगे प्रसाद को ग्रहण किया़ इस मौके पर मुखिया नरेश जायसवाल, ग्रामीण उमेश साह, त्रिभुवन चौधरी, सज्जन साह, दिलीप राय, फुदु मरीक, राजेश मरीक, शंकर साह आदि उपस्थित थे़ ज्ञात हो कि जमदाहा ठाकुरबाडी का निर्माण लगभग सवा सौ साल पहले मुंगेर के राजा ने करायी थी़ इस ठाकुरबाडी में विदेशी कृष्ण-भक्तों का सालों भर आना-जाना लगा रहता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










