अमरपुर में ज्योति पर्व पर रही शांति

अमरपुर में ज्योति पर्व पर रही शांति फोटो: 12 बांका 1 : रंगोली बनाकर बच्चे माने रहे दिपावली प्रतिनिधि, अमरपुर ज्योति का पर्व दिपावली क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया. क्षेत्र के लोग अपने अपने तरीके से इस त्योहार को मनाया. बुधवार की सुबह से क्षेत्र के लोगों के साथ कर घर महिलाओं के […]
अमरपुर में ज्योति पर्व पर रही शांति फोटो: 12 बांका 1 : रंगोली बनाकर बच्चे माने रहे दिपावली प्रतिनिधि, अमरपुर ज्योति का पर्व दिपावली क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया. क्षेत्र के लोग अपने अपने तरीके से इस त्योहार को मनाया. बुधवार की सुबह से क्षेत्र के लोगों के साथ कर घर महिलाओं के बच्चे भी घा की सफाई कर साज सज्जा करने में लगे रहे. शाम होते ही दिये, मोमबत्ती, के अलावे अन्य रोशनी के माध्यम से घरों को जगमगाया. साथ ही इस दौरान बच्चों ने रंगोली बनाकर भी दिपावली मनाया. इतना ही नहीं बच्चे तो शाम से पटाखे छोड़ने में मशगूल थे. वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को सिहुड़ी, कुल्हडि़या, काशपुर आदि जगहों में काली मेला का भव्य आयोजन किया गया है. साथ ही सिहुड़ी में तो कुश्ती प्रतियोगिता के अलावे रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. जिसमें बाहर से कलाकारों को भी बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










