शहरी व ग्रामीण क्षेत्र हुआ जगमग

Published at :12 Nov 2015 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र हुआ जगमग

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र हुआ जगमग फोटो::::::::::::::::-ज्योति पर्व . गांव तक जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनायी गयी दीपावलीप्रतिनिधि, बांकादीपों का पर्व दीपावली बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मालूम हो कि विगत कई दिनों से इस त्योहार को लेकर लोग अपने घरों में रंगा-रोगन के साथ साथ-साथ रंग बिरंगे बल्बों से सजाने का […]

विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र हुआ जगमग फोटो::::::::::::::::-ज्योति पर्व . गांव तक जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनायी गयी दीपावलीप्रतिनिधि, बांकादीपों का पर्व दीपावली बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मालूम हो कि विगत कई दिनों से इस त्योहार को लेकर लोग अपने घरों में रंगा-रोगन के साथ साथ-साथ रंग बिरंगे बल्बों से सजाने का कार्य किया था. बुधवार की शाम होती ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र रंगीन रोशनी में डूब गये. इसके साथ देर शाम मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा-अर्चना की. सुबह से ही दुकान के सामने लोग केले का पौधा व विभिन्न तरह के फूल के माला से दुकान को सजा कर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की. – मंदिरों में भी लगी रही भीड़ दीपावली को लेकर शहर सहित विभिन्न मंदिरों में दोपहर के बाद दीप दान करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालु भगवान की पूजा अर्चना कर मंदिरों में दीप जला कर मंगल कामना के लिए आराधना किये. इसके बाद अपने घरों में मिट्टी के दीया, भुटकी, मोमबत्ती आदि को जला कर दीपावली त्योहार हंसी खुशी के साथ मनाया. इस त्योहार में किसान भी अपने खलिहान व खेतों में दिया को जला कर मां लक्ष्मी की आराधना किये. – पंडित के लिए परेशान रहे लोग मां लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना के लिए देर रात तक लोग पंडित के इंतजार कर रहे थे. मालूम हो कि दुकानों में मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा को स्थापित एवं पूजा अर्चना करने के लिए पंडितों की अहम भूमिका होती है. इसे लेकर दूर दराज में रहने वाले दुकानदार शाम में ही पंडितों को बुला कर अपने दुकान में पूजा अर्चना करा रहे थे. जिसको लेकर कई दुकानदारों का पूर्व से निर्धारित समय फेल हो रहा था. इसको लेकर दुकानदार काफी परेशान नजर आ रहे थे. – आशीर्वाद लेने के लिए एक दूसरे के घर पहुंच रहे थे लोग देर शाम में हुकापाति खेलने के बाद लोग एक दूसरे के घर जाकर बड़े लोगों को प्रणाम कर आशीर्वाद ले रहे थे. मालूम हो कि इस त्योहार में लोग गले मिल कर व प्रणाम कर एक दूसरे से आशीर्वाद लेते है. इसके साथ ही मिठाई खिला कर लोग मुंह मीठा कराते है. बुधवार की देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा. इसमें बच्चे से लेकर अन्य वर्ग के लोग बड़े लोगों को प्रणाम कर आशीर्वाद ग्रहण किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन