भैयादूज आज, भाईयों की लंबी आयु की दुआएं करेंगी बहनें

Published at :12 Nov 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
भैयादूज आज, भाईयों की लंबी आयु की दुआएं करेंगी बहनें

भैयादूज आज, भाईयों की लंबी आयु की दुआएं करेंगी बहनें पूर्णिया.दीपावली के बाद भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैयादूज आज मनाया जायेगा. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहर में कई जगह गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया है. गोवर्धन पूजा को लेकर बहनों में काफी उत्साह है. भाईयों की लंबी आयु […]

विज्ञापन

भैयादूज आज, भाईयों की लंबी आयु की दुआएं करेंगी बहनें पूर्णिया.दीपावली के बाद भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैयादूज आज मनाया जायेगा. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहर में कई जगह गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया है. गोवर्धन पूजा को लेकर बहनों में काफी उत्साह है. भाईयों की लंबी आयु के लिए पूजा की तैयारी में जुटी महिलाओं से लेकर नवयुवतियां भी शामिल है. क्या है गोवर्धन पूजाउपलब्ध जानकारी के अनुसार भगवान सूर्य की पत्नी छाया के दो संतानों में एक पुत्र यमराज और दूसरा पुत्री यमुना थी. स्कंद पुराण के अनुसार छाया की पुत्री यमुना द्वारा अपने भाई यमराज को कई बार आमंत्रित करने के बावजूद वो कार्तिक शुक्ल द्वितीय को यमुना के घर पहुंचे थे. उनके पहुंचने पर यमुना ने यमराज की आरती उतारी और उन्हें अपने हाथों से पकवान बना कर खिलाया था. इसके बाद यमराज ने उन्हें वरदान मांगने को कहा था तो यमुना ने यमराज से यह वर मांगा था कि आज के दिन जो भी भाई अपने बहन के यहां जाकर उसके हाथों का बनाया भोजन ग्रहण करेगा, उसकी आयु लंबी होगी. तब से यह परंपरा चली आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन