लोगों में उत्साह, दीपोत्सव आज

Published at :10 Nov 2015 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों में उत्साह, दीपोत्सव आज

कटोरिया : खुशियों और रोशनी का पर्व दीपावली 11 नवंबर बुधवार को मनायी जायेगी़ अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व दीपावली में घर-घर जलने वाले खुशियों के दीपक से अमावस की काली रात भी जगमग हो उठेगी़ सुख-समृद्धि और वैभव के त्योहार दीपावली की तैयारी में गांव से लेकर बाजार तक धूम मची हुई […]

विज्ञापन

कटोरिया : खुशियों और रोशनी का पर्व दीपावली 11 नवंबर बुधवार को मनायी जायेगी़ अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व दीपावली में घर-घर जलने वाले खुशियों के दीपक से अमावस की काली रात भी जगमग हो उठेगी़ सुख-समृद्धि और वैभव के त्योहार दीपावली की तैयारी में गांव से लेकर बाजार तक धूम मची हुई है़

दीपावली की उमंग चरम पर है़ खास कर बच्चों व युवाओं में विशेष उत्साह का माहौल है़ दीपावली पर्व की संध्या पर मंगलवार को कटोरिया सहित आसपास के बाजारों में लोगों द्वारा की गयी खरीदारी से बाजार गुलजार रहा़ लोगों ने भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पटाखा, मिठाई, फल, नारियल, कलश, पूजन सामग्री, मिट्टी के दीये,

इलेक्ट्रॉनिक झालर व बल्व, फूल-माला आदि की खरीदारी की़ कटोरिया के अलावा सूइया, तेतरिया, राधानगर, भैरोगंज, जयपुर, करझौंसा आदि बाजारों के दुकानों में ग्राहकों की भीड देर शाम तक उमडती रही़ कटोरिया बाजार के देवघर रोड, बांका रोड, सूइया रोड और थाना रोड में गणेश-लक्ष्मी की आकर्षक मूर्तियों की कई अस्थायी दुकानें सजी थी़ इसके अलावा जगह-जगह कैलेंडर, तसवीर, स्टीकर, सजवाटी सामान की दुकानों में भी गाहकों की भीड लगी रही़ वहीं पटाखे की दुकानों पर खास कर युवाओं बच्चों की भीड थी़ बाजार में खरीदारों की भीड के कारण दि में कई बार जाम की स्थिति बनती

रही़ देवघर रोड और बांका रोड में यूको बैंक के निकट सड़क किनारे बाइक व साइकिल खडी रहने से वाहन चालकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पडा़ दीपावली में मिट्टी के दीपक जलाने को लेकर भी मिट्टी के दीये खूब बिके़ इस बार 80 रुपये से लेकर 100 रूपये प्रति सैकडा की दर से मिट्टी निर्मित दीपक की बिक्री हुई़ लोगों ने मिट्टी के ढिबरी, भुटकी व कलश की भी खरीदारी की़ मंगलवार को देर शाम तक ग्राहकों की भीड से बाजार गुलजार रहा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन