सरस्वती वद्यिा मंदिर में सम्मान सभा आयोजित

सरस्वती विद्या मंदिर में सम्मान सभा आयोजित बांका . चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर बांका में मंगलवार को सम्मान सभा का आयोजन किया गया. जिसमें राष्ट्रीय खेल कूद समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा दशम के छात्र रविरंजन को प्रधानाचार्य आशोक कुमार सिंह के हाथों सम्मानित किया गया. मालूम हो कि विद्या […]
सरस्वती विद्या मंदिर में सम्मान सभा आयोजित बांका . चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर बांका में मंगलवार को सम्मान सभा का आयोजन किया गया. जिसमें राष्ट्रीय खेल कूद समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा दशम के छात्र रविरंजन को प्रधानाचार्य आशोक कुमार सिंह के हाथों सम्मानित किया गया. मालूम हो कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 28 वें राष्ट्रीय खेल कूद समारोह जो कि दिनांक 4 से 7 नवंबर 2015 तक मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित थी. साथ ही भागलपुर में बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद (कला एवं संस्कृति विभाग) द्वारा आयोजित प्रमंडलीय कला महोत्सव प्रतियोगिता में लोक नृत्य में चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर बांका की छात्राओं के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस समूह में तुलसी, नीतू, निधि, भवानी, प्रीति, श्रुति, रंजना, अंजली, नेहा, एवं ज्योति, ने अपने लोक नृत्य से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया. साथ ही आगामी राज्य स्तर पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाली कला महोत्सव में चमन साह के बच्चों ने अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लगन व दृढ़ निश्चय एवं सही चिंतन के पर ही सफलता मिलती है. इस मौके पर विनय कुमार सिंह, सिद्धिनाथ सिंह, राकेश कुमार चौधरी, गौतम पाठक विवेकानंद सिंह, संजना सिन्हा, चंदन कुमार चौधरी, विनोद कुमार, रसिक लाल यादव, राजेश मिश्रा, अर्चना राज हंस, मणिकांत मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










