शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

Published at :10 Nov 2015 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त शंभुगंज : दीपावली एवं काली पूजा में शांति व्यवस्था के लिए जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निदेश से क्षेत्र के 12 स्थानों पर स्थापित काली मंदिर में काली पूजा के अवसर पर लगने वाले मेला में शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ […]

विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त शंभुगंज : दीपावली एवं काली पूजा में शांति व्यवस्था के लिए जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निदेश से क्षेत्र के 12 स्थानों पर स्थापित काली मंदिर में काली पूजा के अवसर पर लगने वाले मेला में शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है. मिली सूचना के अनुसार शंभुगंज बाजार के काली मंदिर में एमओ नवीर कुमार, अनि उमा शंकर सिंह एवं पुलिस बल, चटमा बाजार काली मंदिर में बीइओ मणिकांत प्रसाद गुप्ता, अनि सुरेश शर्मा एवं पुलिस बल, धरमपुर काली मंदिर पर पंचायत सचिव रतन मंडल, सअनि शंकर मिस्त्री एवं पुलिस बल, श्यामपुर डाका काली मंदिर में पं. स. गणेश प्रसाद मंडल, सअनि बृजमोहन प्रसाद श्रीवास्तव एवं पुलिस बल, कसबा काली मंदिर में बीएओ अभिमन्यु कुमार एवं पुलिस केंद्र बांका से पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, विष्णुपुर काली मंदिर में पं. स. नरेश प्रसाद सिंह, पुलिस केंद्र बांका से पुलिस पदाधिकारी, बड़ी भरतशिला काली मंदिर में पं. स. बाल कृष्ण यादव एवं पुलिस केंद्र बांका से पुलिस पदाधिकारी, पिपरा भागवतचक काली स्थान पर पं. स. नागेश्वर प्रसाद यादव एवं पुलिस केंद्र बांका से पुलिस पदाधिकारी, कुन्नथ में पं. स. मुरलीधर ठाकुर, वसुहारा में सीआइ मनोज कुमार सिंह, छत्रहार में जनसेवक सुभाष जायसवाल, बैदपुर में राजस्व कर्मचारी मृत्युंजय कुमार सिंह व सभी जगह पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष शंभुगंज को रिजर्व थाना व सभी स्थानीय पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने का निदेश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन