सड़कों पर गंदगी का अंबार

Published at :09 Nov 2015 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
सड़कों पर गंदगी का अंबार

सड़कों पर गंदगी का अंबार फोटो 9 बांका 25 : सड़कों पर पड़ा कचरा जयपुर. ओपी क्षेत्र अंतर्गत जयपुर बाजार के मुख्य सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. दीवाली के मौके पर भी यहां पर साफ – सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. ग्रामीण ने बताया कि बाजार में अभी तक […]

विज्ञापन

सड़कों पर गंदगी का अंबार फोटो 9 बांका 25 : सड़कों पर पड़ा कचरा जयपुर. ओपी क्षेत्र अंतर्गत जयपुर बाजार के मुख्य सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. दीवाली के मौके पर भी यहां पर साफ – सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. ग्रामीण ने बताया कि बाजार में अभी तक सफाई के लिए कोई सरकारी सुविधा नहीं की गयी है. सभी अपने – अपने दरवाजे के सामने साफ सफाई करते है और अगल – बगल व सड़कों पर कुड़े की डेर लगा रहता है. ग्रामीण सुरेश यादव, विजय यादव, चंदन गुप्ता, राधेश्याम साह, पप्पू मंडल सहित अन्य ने बताया कि जयपुर में प्रशासन द्वारा इस पर पहल करनी चाहिए. ——————————धनतेरस को लेकर जम कर हुई खरीदारी जयपुर. धनतेरस के मौके पर जयपुर बाजार में दिन भर लोगों की भीड़ खरीदारी को लेकर लगी रही. जयपुर एक छोटा मार्केट होने के बावजूद भी करीब 10 लाख की खरीदारी हुई. लोगों ने बरतन, जेवरात, टीवी, बाइक, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति सहित अन्य घरेलू समान की खरीदारी की. धनतेरस के मौके पर खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर था. खरीदारी करने आयी महिलाओं ने बतायी कि धनतेरस के दिन कोई भी समान खरीदना शुभ माना जाता है इसलिए खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगती है. ———————————निकाली गयी स्वच्छता अभियान रैली फोटो 9 बांका 26 : रैली में शामिल सेविका, सहायिका व अन्य जयपुर. ओपी क्षेत्र के कटियारी पंचायत में सोमवार को बाल विकास परियोजना के तहत सुपरवाइजर माला भारती के नेतृत्व में पंचायत के दो जगहों पर रैली निकाली गयी. इनारावरण व वरदवेहरा आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर लीला माथासार सहित अन्य गांवों में भ्रमण किया. रैली में खुले में शौच नहीं करने, शौचालय का उपयोग कर स्वच्छता की ओर कदम उठाने, स्वच्छ भारत बनाये रखने, साबुन से हाथ धोने का नारा लगाया गया. रैली में सेविका बिंदु वाले सहायिका फुल सोरेन, आशा रीता देवी, सुनेना कुमारी, रीना देवी सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन