धनतेरस की धूम, देर रात तक गुलजार रहा बाजार

धनतेरस की धूम, देर रात तक गुलजार रहा बाजार फोटो 9 बीएएन 64 बाइक शोरूम में लगी भीड, 65 बर्तन की खरीदारी करते लोगप्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया एवं आसपास के बाजारों में धनतेरस पर सोमवार को महंगाई के बावजूद खूब धनवर्षा हुई़ एक अनुमान के अनुसार कटोरिया में धनतेरस पर करीब तीन करोड़ से भी अधिक का […]
धनतेरस की धूम, देर रात तक गुलजार रहा बाजार फोटो 9 बीएएन 64 बाइक शोरूम में लगी भीड, 65 बर्तन की खरीदारी करते लोगप्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया एवं आसपास के बाजारों में धनतेरस पर सोमवार को महंगाई के बावजूद खूब धनवर्षा हुई़ एक अनुमान के अनुसार कटोरिया में धनतेरस पर करीब तीन करोड़ से भी अधिक का कारोबार हुआ़ लोगों ने सोना-चांदी के आभूषण से लेकर बाइक, बरतन, टीवी, एलइडी, डीटीएच, मोबाइल, फ्रीज, वाशिंग मशीन, कुर्सी, टेबुल, बक्सा, गोदरेज आदि की खरीदारी की़ दीपावली के एक दिन पूर्व समृद्धि एवं सपन्नता के पर्व धनतेरस के अवसर पर क्षेत्र का बाजार देर रात तक गुलजार रहा़ धनतेरस को लेकर सडक किनारे बर्तन, कुर्सी, टेबुल, मूर्ति आदि की कई अस्थायी दुकानें भी सजी थी़ कटोरिया सहित राधानगर, सूइया, तेतरिया, भैरोगंज, जयपुर आदि बाजारों में धनतेरस की धूम रही़ 242 बाइक की हुई बिक्रीधनतेरस के मौके पर कटोरिया बाजार स्थित बाइक शोरूम में सुबह से लेकर देर रात तक मेले सा नजारा दिखा़ यहां कुल 242 बाइक की बिक्री हुई़ हीरो शोरूम (सूर्या ऑटो मोबाइल्स) के प्रोपराइटर रवींद्र वर्णवाल उर्फ टिंकु वर्णवाल ने बताया कि उनके यहां से कुल 211 बाइक की डिलीवरी सोमवार को धनतेरस के मौके पर हुई़ करीब सवा सौ से अधिक बाइक की तो एडवांस बुकिंग थी़ शेष ग्राहकों ने धनतेरस पर ही अपनी पसंद के अनुसार बाइक की खरीदी की़ शोरूम पहुंचने वाले ग्राहकों को नास्ता का पैकेट, मिनरल वाटर, चाय आदि देकर स्वागत किया गया़ बाइक की खरीदी पर आकर्षक उपहार भी ग्राहक को साथ-साथ दिये गये़ धनतेरस को लेकर शोरूम में स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किये गये थे़ इधर बजाज शोरूम (राजीव रौशन ऑटोमोबाइल्स) के संचालक योगेंद्र यादव ने बताया कि उनके शोरूम से धनतेरस पर कुल 31 बाइक की डिलीवरी हुई़ ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त में बाइक की खरीदी की़ खूब बिके चांदी के सिक्केधनतेरस पर अधिक से अधिक जेवरात की बिक्री हो, इसके लिए दुकानदारों ने पूर्व से ही तैयारियां कर रखी थी़ ग्राहकों की डिमांड के अनुसार जेवरात के साथ चांदी का सिक्का, चांदी निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मछली, पूजन थाली, बर्तन आदि आकर्षण का केंद्र बने रहे़ कटोरिया में इस बार पुराना चांदी के सिक्के सात सौ रूपये प्रति पीस की दर से बिके़ भीड़ से लगता रहा जामकटोरिया बाजार में सुबह दस बजे के बाद से ही धनतेरस की खरीदारी को लेकर उमडी ग्राहकों की भीड़ की वजह से दिन भर जाम लगता रहा़ खास कर बांका रोड में कंचनगली मोड से लेकर चौक तक, देवघर रोड में बस स्टैंड से लेकर चौक तक और सूइया रोड में चौक से लेकर कॉलेज तक बाइक, साइकिल एवं चार पहिया गाडी से चलने वाले लोग जाम में फंसते रहे़ बाजार के थाना रोड में भी खरीदारी को लेकर विशेष चहल-पहल बनी रही़ जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी़ कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, अवर निरीक्षक मुरारी कुमार एवं विजय कुमार सिंह दल-बल के साथ बाजार में गश्ती करते रहे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










