शांतिपूर्ण माहौल में मनायें दीपावली

शांतिपूर्ण माहौल में मनायें दीपावली फोटो 9 बांका 11 बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व अन्य बांका. दीपावली व छठ व्रत शांति पूर्ण माहौल में संपन्न करने को लेकर सोमवार को टाउन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रशिक्षु एसडीपीओ रमेश कुमार व टाउन थानाध्यक्ष सूर्यनाथ […]
शांतिपूर्ण माहौल में मनायें दीपावली फोटो 9 बांका 11 बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व अन्य बांका. दीपावली व छठ व्रत शांति पूर्ण माहौल में संपन्न करने को लेकर सोमवार को टाउन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रशिक्षु एसडीपीओ रमेश कुमार व टाउन थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने कहा कि दीपावली त्योहार को शांति पूर्ण माहौल व वातावरण के बीच हंसी खुशी के साथ मनाये. इसके लिए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. उन्होंने कहा कि इस त्योहार को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के चिह्नित स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. गश्ती दल को तेज किया गया है. साथ ही नशेडि़यों व जुआडि़यों पर भी पुलिस की निगाह बनी रहेगी. लोग किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दे . अगर किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत अपने नजदीकी थाने को इसकी सूचना दे. वहीं काली पूजा को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाली मेला में जिला प्रशासन द्वारा पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. जिससे मेले में आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो. श्री सिंह ने बताया कि काली प्रतिमा स्थापित को लेकर पूजा समिति थाने फोटो युक्त आवेदन देकर अनुमति प्राप्त जल्द से जल्द कर लें. प्रतिमा विसर्जन व जुलूस निकालने के लिए भी अनुमति लेना अनिवार्य है. इस मौके पर अनिरुद्ध यादव, सच्चिदानंद तिवारी, महेश्वरी यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, आशा चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










