कटोरिया विधानसभा : 10337 मत से विजयी हुई महागंठबंधन प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम

Published at :08 Nov 2015 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया विधानसभा : 10337 मत से विजयी हुई महागंठबंधन प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम

कटोरिया विधानसभा : 10337 मत से विजयी हुई महागंठबंधन प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम बांका. कटोरिया विधानसभा की जनता ने इस बार विकास को लेकर नाराजगी जताते हुए अपने पुराने जनप्रतिनिधि को नकार दिया. हालांकि कटोरिया विधानसभा से इस बार पुराने विधानसभा के प्रत्याशी सोने लाल हेंब्रम की पुत्रवधू निक्की हेंब्रम चुनाव मैदान में थी. इस […]

विज्ञापन

कटोरिया विधानसभा : 10337 मत से विजयी हुई महागंठबंधन प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम बांका. कटोरिया विधानसभा की जनता ने इस बार विकास को लेकर नाराजगी जताते हुए अपने पुराने जनप्रतिनिधि को नकार दिया. हालांकि कटोरिया विधानसभा से इस बार पुराने विधानसभा के प्रत्याशी सोने लाल हेंब्रम की पुत्रवधू निक्की हेंब्रम चुनाव मैदान में थी. इस विधानसभा से कटोरिया की जनता ने महागंठबंधन के प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंम्ब्रम को शुरुआती दौर से ही बढ़त दे रखी थी, जो आखिर तक कायम रही. यहां जीत हासिल करने को लेकर महागंठबंधन के सभी दलों के नेताओं ने एड़ी चोटी एक कर दी थी. दोनों प्रखंडों में एनडीए के नेताओं ने 33 सभा को संबोधित किया था, जबकि महागंठबंधन के लालू यादव व नीतीश कुमार ने 36 सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की थी. जनता ने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राजद प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंम्ब्रम को विजयी बनाया. इस विधानसभा से कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. मतगणना केंद्र पर सबसे पहले निक्की हेंम्ब्रम पहुंची. इसके बाद अन्य प्रत्याशी पहुंचे. स्वीटी के जीत पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. विजयी कुल मतदान राजद- स्वीटी सीमा हेंब्रम 54760 भाजपा- निक्की हेंब्रम 44423 झामुमो -अंजला हांसदा 17481

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन