लूट की योजना बना रहा अपराधी धराया

लूट की योजना बना रहा अपराधी धराया- अपराधी के पास से पुलिस ने एक कट्टा के साथ दो कारतूस व मोटर साइकिल किया जब्तफोटो 7 बांका 4 : गिरफ्तारी अपराधी के साथ थानाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि, बाराहाट बाराहाट पुलिस के लिए पिछले कुछ दिन से सिर दर्द देने वाला क्षेत्र का कुख्यात हीरा मंडल शुक्रवार […]
लूट की योजना बना रहा अपराधी धराया- अपराधी के पास से पुलिस ने एक कट्टा के साथ दो कारतूस व मोटर साइकिल किया जब्तफोटो 7 बांका 4 : गिरफ्तारी अपराधी के साथ थानाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि, बाराहाट बाराहाट पुलिस के लिए पिछले कुछ दिन से सिर दर्द देने वाला क्षेत्र का कुख्यात हीरा मंडल शुक्रवार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बाराहाट थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पुलिस कर्मी के सहयोग से बाराहाट रेलवे स्टेशन के समीप लूट की योजना बना रहे अपराधी को खेत में खदेड़कर पकड़ा. शनिवार को थाना परिसर में अपराधी से कड़ी पूछताछ की गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हीरा मंडल ने पुलिस को क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटना के कई अहम सुराग दिये. पकड़ में आये अपराधी के पास से पुलिस ने एक मोटर साइकिल के साथ कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किये.हत्या समेत कई वारदात को दे चुका है अंजामशुक्रवार को पुलिस की गिरफ्त में आया अपराधी हीरा मंडल का अपहरण से गहरा रिश्ता रहा है. बाराहाट ,पंजवारा, झारखंड के जामा थाना में उसके खिलाफ गृह डकैती, हत्या एवं लूट के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक हीरा मंडल पर झारखंड के जामा थाना में 2011 में गृह डकैती के दौरान गृह स्वामी की हत्या करने का आरोप है. इसके अलावे बाराहाट थाना क्षेत्र के बिरनगढ़ गांव के ठकुरबाड़ी से 2007 में मूर्ति चोरी का भी आरोप इस पर लग चुका है. इतना ही नहीं बौसी में 10.9.15 को बंधन बैंक के एक कर्मी से 42000 रुपये लूटने के अलावे 17.9.15 को बाराहाट थाना में बिषहर गांव के पास भागलपुर के एक कपड़ा व्यवसायी से 42000 रुपये लूटने में भी इसकी भूमिका रही है. जबकि हाल में औराबारी गांव में एक प्राइवेट कंपनी के कर्मी से इस गिरोह ने रुपये की लूट हथियार के बल पर की थी. पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आये हीरा मंडल ने वर्ष 2006 में थाना क्षेत्र के केनोलिया गांव में हुए गृह डकैती में भी अपनी भूमिका मानी है.थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि औराबारी के समीप लूट के मामले में इस गिरोह की तलाश थी. पुलिस को दिये सुराग के आधार पर इस मामले में कुछ एक अपराधियों की गिरफ्तारी और संभव है. गिरफ्तार किये आरोपी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बांका जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










