तैयारी पूरी, धनतेरस कल, बाजार में बढ़ी चहल-पहल

Published at :07 Nov 2015 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
तैयारी पूरी, धनतेरस कल, बाजार में बढ़ी चहल-पहल

तैयारी पूरी, धनतेरस कल, बाजार में बढ़ी चहल-पहल फोटो 7 बांका 6 सजी बरतन की दुकान, 7 सजी फूल की दुकान, 8 चाइनीज बल्ब की दुकान, 9 काली पूजा को लेकर सज गया मंदिर बांका. धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार में दुकानदारों ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. विभिन्न तरह की दुकानों को […]

विज्ञापन

तैयारी पूरी, धनतेरस कल, बाजार में बढ़ी चहल-पहल फोटो 7 बांका 6 सजी बरतन की दुकान, 7 सजी फूल की दुकान, 8 चाइनीज बल्ब की दुकान, 9 काली पूजा को लेकर सज गया मंदिर बांका. धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार में दुकानदारों ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. विभिन्न तरह की दुकानों को सामान से भर दिया गया है. मालूम हो कि इस बार सोमवार को धनतेरस व बुधवार को दीपावली का त्योहार मनाया जायेगा. इसे लेकर लोग अपने घर सहित दुकानों का साफ-सफाई के साथ-साथ रंग रोगन का कार्य कर रहे हैं. धनतेरस को लेकर शहर स्थित विभिन्न तरह की दुकान स्थानीय दुकानदार द्वारा सजायी गयी है. वहीं दीपावली के दिन मां लक्ष्मी व गणेश की अर्चना की जाती है. इसको लेकर लोग प्रतिमा की खरीदारी करने में जुटे हैं. बाजार स्थित काली मंदिर, तारा मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में मूर्तिकार द्वारा रात दिन मेहनत कर प्रतिमा काे अंतिम दिया जा रहा है. मंदिरों को भी भव्य तरीके से सजाया जा रहा है. मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होगा. इसके लिए विभिन्न तरह की दुकानों लगने लगी है. सजी बरतन की दुकान धनतेरस को लेकर शहर में बरतन की दुकानों सज गयी है. दुकानदार सोमवार का इंतजार कर रहे हैं. इसे लेकर शहर के डोकानिया मार्केट, शिवाजी चौक, करहरिया रोड, डाकघर के समीप, गांधी चौक सहित कई जगहों पर बरतन की बड़ी दुकानें लगायी गयी है. दुकानदार विकास कुमार, रोहित कुमार, मनोज कुमार, मोहन कुमार ने बताया कि धनतेरस को लेकर काफी संख्या में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंचती है. वहीं लगन भी आरंभ होने वाला है, इसको लेकर दुकानों को सामान से भरा गया है. लोग धनतेरस के दिन भी लगन को लेकर सामान की खरीदारी कर लेते हैं. – भीड़ होने को लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान की बुकिंग करा रहे हैं लोग त्योहार को लेकर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलइडी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक समानों की मांग ज्यादा होती है. इसे लेकर दुकानदारों ने अपने दुकानों में नये मॉडल को सजा दिया है. धनतेरस के दिन काफी भीड़ होने को लेकर लोग पहले ही समान की बुकिंग करा रहे हैं. इस संबंध में दुकानदार बमबम झा, बबलू कुमार, मो इमजियाज ने बताया कि फ्रिज, वासिंग मशीन, एलइडी सहित कई समानों का लोगों ने बुकिंग कराया है, जो धनतेरस के दिन अपने घर ले जायेंगे. – जेवरात की भी हो रही है बुकिंग जेवरात की भाव में उतार-चढ़ाव व धनतेरस को लेकर लोग पिछले कई सप्ताह से अपनी आवश्यकता के अनुसार जेवरात की बुकिंग करा रहे हैं. धनतेरस के दिन को शुभ मान कर जेवरात को घर ले जाते है. इसे लेकर ज्वेलर्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ पहुंच रही है. ग्राहक विभिन्न तरह के जेवरात के लिए ज्वेलर्स की दुकान पर बुकिंग करा रहे है. इसमें महिलाएं ज्यादा अपने श्रृंगार की समान को बुकिंग करा रही है. मोटरसाइकिल व ऊंची कीमत के मोबाइल का बुकिंग जारी धनतेरस के दिन लोग अपने पसंद की तरह-तरह के चीजों की खरीदारी करते हैं. इसमें पैसे वाले से लेकर अन्य वर्ग के लोग समान की खरीदारी करते हैं. हालांकि महंगाई को लेकर गरीब परिवार के लोग ऊंची कीमत के समान की खरीदारी नहीं कर पाते है. वहीं पैसे वाले लोग कई दिन पूर्व से ही अपने ऊंची मूल्य का समान को बुक करा चुके हैं. इसे लेकर लोग मोटर साइकिल व नये मॉडल एवं ऊंची कीमत वाली सामानों को पसंद करते हुए बुकिंग करा रहे हैं. – सजी चाइनीज बल्ब की दुकान दीपावली त्योहार को लेकर लोग अपने घरों को मिट्टी के बने दिया, भुटकी सहित रंग बिरंगे बल्ब से सजा का खुशियां मनाते है. इस त्योहार में मां लक्ष्मी व गणेश के प्रतिमा को रख कर आस्था के साथ पूजा अर्चना करते है. इसको लेकर शहर में चाइनीज बल्ब की दुकान सज गयी है. जहां रंग बिरंगे व नये मॉडल के बल्ब को दुकान में सजा कर बिक्री कर रहे है. चाइनीज बल्ब में प्लास्टिक मोमबत्ती, कलश मॉडल के लाइट, दिया मॉडल के चाइनीज लाइट मार्केट में बेची जा रही है. इस संबंध में दुकानदार ने बताया कि नये मॉडल के झालर व बल्ब की ज्यादा मांग कर रहे है. – पूजा को लेकर फूल की सजी दुकान मां लक्ष्मी,गणेश व काली की पूजा को लेकर फूल विक्रेता भी अपनी तैयारी पूरी कर लिए है. दुकान में गेंदा, गुलाब, रातरानी सहित अन्य फूलों से दुकान को सजा दिये है. इसे लेकर शहर के डोकानिया मार्केट, डाक घर के समीप, बांका कटोरिया मार्ग के किनारे सहित विभिन्न मार्केट में दर्जनों फूल विक्रेता बुकिंग को देखते हुए फूल को उपलब्ध कर लिये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन