पुत्री चांदनी संग जुबेदा जायेगी शौहर के घर

Published at :04 Nov 2015 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
पुत्री चांदनी संग जुबेदा जायेगी शौहर के घर

पुत्री चांदनी संग जुबेदा जायेगी शौहर के घरएक साल से चल रहे विवाद का थाना में हुआ सुलह फोटो संख्या 4 बीएएन 60 पुत्री संग बीबी जुबेदाप्रतिनिधि, कटोरियासच ही कहा गया है कि यदि दीपावली से पहलेे मन के भीतर की गंदगी को दूर कर लिया जाये, तो लक्ष्मी घर जरूर आयेगी़ बुधवार को कटोरिया […]

विज्ञापन

पुत्री चांदनी संग जुबेदा जायेगी शौहर के घरएक साल से चल रहे विवाद का थाना में हुआ सुलह फोटो संख्या 4 बीएएन 60 पुत्री संग बीबी जुबेदाप्रतिनिधि, कटोरियासच ही कहा गया है कि यदि दीपावली से पहलेे मन के भीतर की गंदगी को दूर कर लिया जाये, तो लक्ष्मी घर जरूर आयेगी़ बुधवार को कटोरिया थाना परिसर में ससुराल व मायके वालों के बीच पिछले एक साल से चल रहे विवाद को खत्म कर दोनों पक्षों के बीच न सिर्फ सुलह कराया गया़ बल्कि पुत्री चांदनी के संग बीबी जुबेदा खातून अपने शौहर के घर भी जाने को राजी हो गयी़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमदाहा पंचायत के पडमान गांव निवासी मो उसमान अंसारी की पुत्री बीबी जुबेदा खातून (22वर्ष) की शादी करीब चार वर्ष पूर्व बसमत्ता गांव के मो जिबराइल अंसारी के पुत्र मो दीदार के साथ हुई थी़ शादी के बाद वैवाहिक जीवन सामान्य ढंग से चल रहा था़ लेकिन करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जब बीवी जुबेदा खातून ने चांदनी नामक पुत्री को जन्म दिया, तो ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आ गया़ जुबेदा खातून को ससुराल में प्यार की जगह प्रताड़ना मिलने लगी. परेशान जुबेदा अपने मायके चली गयी़ जहां वह पिछलेे एक साल से रह रही थी़ इ सके बाद उसने न्याय की गुहार लगाते हुए थाना में एक आवेदन दिया़ थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने इस मामलेे को गंभीरता से लेते हुए दोनोंं पक्ष के लोगों व जनप्रतिनिधियों को बुला कर विवाद को खत्म करा कर सुलह करा दिया़ मौके पर मुखिया पति गोपाल सिंह, पंसस मकसूद अंसारी, उपमुखिया गेना यादव, भूदेव यादव, कैलाश यादव, मो उसमान अंसारी, मो जिबराइल अंसारी, मो मजलूम, मो अयूब अंसारी, मकसूद, मो अब्बास इमाम, हाजी मुमताज, रोजन अंसारी, कमल यादव, मो हलीम, मो सलीम, दुखन अंसारी आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन