BANKA : आज का मौसम: दिन के तापमान में वृद्धि, शाम में राहत

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :11 May 2026 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
BANKA : आज का मौसम: दिन के तापमान में वृद्धि, शाम में राहत

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को दिन में तापमान बढ़ा हुआ रहेगा. जबकि शाम होते होते मौसम सुहाना हो जायेगा.

विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा रविवार को मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें आने वाले दिनों में मौसम में नरमी के संकेत दिये गये है. हालांकि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को दिन में तापमान बढ़ा हुआ रहेगा. जबकि शाम होते होते मौसम सुहाना हो जायेगी. वहीं जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है़. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने का अनुमान है. मौसम बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों गर्मी से राहत जारी रहेगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन