निशी बाबा की मनायी गयी तीसरी पुण्य तिथि

निशी बाबा की मनायी गयी तीसरी पुण्य तिथि बौंसी. संतमत से जुड़े निशिकांत बाबा उर्फ निशी बाबा की तीसरी पुण्य तिथि मंगलवार को मनायी गयी. बौंसी के सीएनडी खेल मैदान स्थित महर्षि मेंही धाम स्थित आश्रम में इसे लेकर सुबह से ही तैयारी की गयी थी. प्रात: में संतमत के अनुयायियों ने निशी बाबा के […]
निशी बाबा की मनायी गयी तीसरी पुण्य तिथि बौंसी. संतमत से जुड़े निशिकांत बाबा उर्फ निशी बाबा की तीसरी पुण्य तिथि मंगलवार को मनायी गयी. बौंसी के सीएनडी खेल मैदान स्थित महर्षि मेंही धाम स्थित आश्रम में इसे लेकर सुबह से ही तैयारी की गयी थी. प्रात: में संतमत के अनुयायियों ने निशी बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि दी. इसके बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के एक हजार लोगों ने महा प्रसाद ग्रहण किया. इसके दोपहर दो बजे से शाम के पांच बजे तक विभिन्न साधु संतो द्वारा सत्संग प्रवचन किया गया. मनियारपुर आश्रम के संत स्वामी भगतानंद जी के सानिध्य में इसका आयोजन किया गया. इसकी जानकारी निशी बाबा के पुत्र निशांत निरज ने दी. मौके पर स्वामी धैर्यानंद, पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव, नरेश डांडेवाला, शालीग्राम साह, गोपाल साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










