लौढ़िया पंचायत के मुखिया से मांगी पांच लाख की रंगदारी, मामला दर्ज

पंजवारा : थाना क्षेत्र अंतर्गत लौढ़िया खुर्द पंचायत के मुखिया उज्ज्वल सिंह के पैतृक आवास लखपुरा पहुंच कर एक युवक ने पांच लाख की रंगदारी मांगी. मुखिया ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार लगायी है. थाना को दिये आवेदन के मुताबिक मुखिया के घर पहुंच कर […]
पंजवारा : थाना क्षेत्र अंतर्गत लौढ़िया खुर्द पंचायत के मुखिया उज्ज्वल सिंह के पैतृक आवास लखपुरा पहुंच कर एक युवक ने पांच लाख की रंगदारी मांगी. मुखिया ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार लगायी है. थाना को दिये आवेदन के मुताबिक मुखिया के घर पहुंच कर शिव यादव ने घर में मौजूद महिलाओं को भी डराया.
इस दौरान मुखिया की मां के गले में पहने सोने के चेन को भी छीन लिया. साथ ही घर में रखे पंचायत के सरकारी कागजात भी फाड़ दिया. घटना सोमवार देर शाम की बतायी जा रही है. प्रभारी थानाध्यक्ष केडी पासवान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










