जीविका कार्यालय सहायक पर गाली ग्लौज करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

बांका : जीविका के कार्यालय सहायक गौरव कुमार मिश्रा के ऊपर उनके ही कार्यालय के पंकज कुमार रजक ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली ग्लौज करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार श्री मिश्रा को शौचालय में पानी डालने को आरोप लगाया है. एससी एसटी थाने में आवेदन देकर […]
बांका : जीविका के कार्यालय सहायक गौरव कुमार मिश्रा के ऊपर उनके ही कार्यालय के पंकज कुमार रजक ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली ग्लौज करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार श्री मिश्रा को शौचालय में पानी डालने को आरोप लगाया है. एससी एसटी थाने में आवेदन देकर मामले दर्ज करने का निवेदन किया है. दिये गये आवेदन के अनुसार पंकज रजक जीविका कार्यालय में अनुसेवक के पद पर कार्यरत हैं.
वह पिछले 16 अक्तूबर से आवेदन लेकर थाने की दौड़ लगा रहे थे लेकिन उनका मामला अब तक दर्ज नहीं किया गया है. उन्होंने अपने आवेदन पर गौरव मिश्रा पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली ग्लौज करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार गौरव मिश्रा पर शौचालय में पानी डालने का आरोप लगाया है.
ऐसा करने के लिए मना करने पर गौरव ने पंकज रजक के साथ जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगे. साथ ही यह भी धमकी दिया कि अगर इस मामले को लेकर कभी भी पुलिस या आलाधिकारी के समक्ष गये तो उनको उनकी नौकरी से निकाल देंगे. क्या कहते है अधिकारी : आवेदन दिया गया था. मामले की जांच के लिए जीविका कार्यालय गये थे लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हुई. प्रभात खबर ने मामले की जानकारी दी. पूरे मामले की जानकारी दी गयी. मामला दर्ज किया जायेगा.
यशोदा कुमारी, थानाध्यक्ष, एससीएसटी थाना, बांकाप्रभात पहल : अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज बांका. प्रभात खबर ने जब इस खबर को लेकर पहल की तो एससीएसटी के थानाध्यक्ष यशोदा कुमारी ने खुद से पहल करते हुए पीड़ित से पूछताछ करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया. श्रीमती कुमारी ने प्रभात खबर को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है. उनको आवेदक से बात नहीं हुई थी. जिस कारण मामले की जानकारी नहीं मिल रही थी. प्रभात खबर के द्वारा मामले की पूरी जानकारी दी गयी है लेकिन अब पीड़ित को पूरा न्याय मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










