तीन जिलों के शक्षिा स्वयं सेवकों का प्रशक्षिण शुरू

तीन जिलों के शिक्षा स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण शुरू फोटो 3 बीएएन 62 : प्रशिक्षण प्राप्त करते प्रतिभागीप्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार से विशेष आवासीय केंद्रों (एसटीआर) में काम करने वाले शिक्षा स्वयं सेवकों व सेविकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ़ जिसमें बांका, भागलपुर व जमुई जिला के 33 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त […]
तीन जिलों के शिक्षा स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण शुरू फोटो 3 बीएएन 62 : प्रशिक्षण प्राप्त करते प्रतिभागीप्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार से विशेष आवासीय केंद्रों (एसटीआर) में काम करने वाले शिक्षा स्वयं सेवकों व सेविकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ़ जिसमें बांका, भागलपुर व जमुई जिला के 33 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. प्रशिक्षक राजेश कुमार (बेगुसराय) व अनिल कुमार (पटना) द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने में बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक साधनसेवी उपेंद्र कुमार, उमा देवी व लेखा सहायक अजय कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं. ज्ञात हो कि स्कूल से वंचित व छिजित 11 से 14 आयु वर्ष के बच्चे व बच्चियों को विशेष आवासीय केंद्रों में पढ़ाया जाता है़ जिसमें सरकार की ओर से उन्हें नि:शुल्क भोजन, वस्त्र, आवास, पाठ्य सामग्री आदि प्रदान किये जाते हैं. कटोरिया प्रखंड में मध्य विद्यालय इनारावरण, प्रोन्नत मध्य विद्यालय तिलैया व प्रोन्नत मध्य विद्यालय बड़वासिनी में विशेष आवासीय केंद्र का संचालन हो रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










