वद्यिालय में अव्यवस्था से छात्रा परेशान

Published at :31 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
वद्यिालय में अव्यवस्था से छात्रा परेशान

विद्यालय में अव्यवस्था से छात्रा परेशान फोटो 31 बांका 3 : फर्स पर बैठ पढ़ती छात्रा शंभुगंज. प्रखंड के अनूप देवी कन्या उच्च विद्यालय कसबा में अव्यवस्था से विद्यालय की छात्रा परेशान है. जानकारी के अनुसार अनूप देवी कन्या उच्च विद्यालय कसबा में वहां के तत्कालीन प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र मंडल के द्वारा स्कूल में आवंटित […]

विज्ञापन

विद्यालय में अव्यवस्था से छात्रा परेशान फोटो 31 बांका 3 : फर्स पर बैठ पढ़ती छात्रा शंभुगंज. प्रखंड के अनूप देवी कन्या उच्च विद्यालय कसबा में अव्यवस्था से विद्यालय की छात्रा परेशान है. जानकारी के अनुसार अनूप देवी कन्या उच्च विद्यालय कसबा में वहां के तत्कालीन प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र मंडल के द्वारा स्कूल में आवंटित विभिन्न मद की विकास राशि के अनियमितता को लेकर जांच के लिए आरटीआइ कार्यकर्ता द्वारा आमरण अनशन कई दिन किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता के आमरण अनशन को जहां स्थानीय ग्रामीणों ने पूरा समर्थन दिया. अनशनकारियों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित कर विद्यालय के विकास राशि में हुए अनियमितता पाया गया. साथ ही आठ लाख रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया, जिस पर बांका के तत्कालीन डीएम के आदेश पर डीइओ अभय कुमार द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र मंडल को दोषी करार देते हुए इनके ऊपर शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इधर, प्राथमिकी के बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई करते हुए अनूप देवी कन्या उच्च विद्यालय के बेंच डेस्क के साथ विद्यालय के अन्य समान को जब्त कर विद्यालय के कमरे में सील कर दिया. इस कारण इस विद्यालय में उत्पन्न अव्यवस्था के कारण पिछले एक वर्ष से यहां की छात्रा जमीन पर बैठक कर पढ़ती है. छात्रा रंजु कुमारी, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, अनिता कुमारी आदि ने जिला प्रशासन से समस्या समाधान की मांग की है. इधर, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय यादव ने बताया कि विद्यालय का सारा समान जब्त है. इस कारण यह समस्या उत्पन्न हो गया. कोर्ट द्वारा रिलीज करने एवं जांच प्रक्रिया समाप्त होने पर ही सभी समान लौटाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन