डीलर की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Published at :31 Oct 2015 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
डीलर की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

डीलर की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया हंगामा फोटो 31 बीएएन 64 : आपूर्ति कार्यालय के बाहर हंगामा करते उपभोक्ताप्रतिनिधि, कटोरिया जनवितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा किये जा रहे मनमानी के खिलाफ शनिवार को दो दर्जन उपभोक्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय के बाहर हंगामा किया़ प्रखंड के दामोदरा पंचायत अंतर्गत बुढीघाट के पीडीएस […]

विज्ञापन

डीलर की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया हंगामा फोटो 31 बीएएन 64 : आपूर्ति कार्यालय के बाहर हंगामा करते उपभोक्ताप्रतिनिधि, कटोरिया जनवितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा किये जा रहे मनमानी के खिलाफ शनिवार को दो दर्जन उपभोक्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय के बाहर हंगामा किया़ प्रखंड के दामोदरा पंचायत अंतर्गत बुढीघाट के पीडीएस दुकानदार यमुना दास के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना था कि खाद्यान्न के उठाव में प्रति कार्ड एक किलो कम अनाज दिया जाता है़ पूरा अनाज मांगने पर डीलर ऊपर से ही कम अनाज मिलने की बात कहते हैं. ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद बीएसओ मनोज कुमार ने मौके से ही जन वितरण प्रणाली के दुकानदार यमुना दास से मोबाइल पर संपर्क किया़ साथ ही सभी उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा निर्धारित वजन के साथ खाद्यान्न का वितरण करने की हिदायत दी़ डीलर द्वारा एसएफसी गोदाम से बिना वजन किये खाद्यान्न देने व वजन घटने की शिकायत भी एमओ से की. एमओ ने कहा कि लिखित शिकायत दें, जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन