दीपावली की तैयारी आरंभ

दीपावली की तैयारी आरंभ कटोरिया. प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण व बाजारों में दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद दीपावली की तैयारी जोरों से चल रही है़ दुर्गा पूजा संपन्न होते ही लोग घर दुकान सहित अन्य जगहों की साफ -सफाई व रंगा-रोगन करने में जुट गये है़ रंग की खरीदारी के लिए लोंगों की भीड़ […]
दीपावली की तैयारी आरंभ कटोरिया. प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण व बाजारों में दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद दीपावली की तैयारी जोरों से चल रही है़ दुर्गा पूजा संपन्न होते ही लोग घर दुकान सहित अन्य जगहों की साफ -सफाई व रंगा-रोगन करने में जुट गये है़ रंग की खरीदारी के लिए लोंगों की भीड़ रंग दुकानों पर देखी जा रही है़ वहीं इलेक्ट्रोनिक दुकान, बरतन की दुकान, बाइक व टीवी शो रूम सहित अन्य दुकानें पूरी तरफ सज कर तैयार है़ इस पर्व को लेकर दूर-दराज में रहने वाले लोग भी अपने घर पहुंचने लगे़ इसे लेकर बस स्टैंड, ऑटो, रिक्शा आदि पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है़किसानों का मुद्दा हो रहा गौणफोटो 29 बीएएन 70 : धान को दिखाते किसान कटोरिया. किसान व गांव के मुद्दे गौण हो गए है़ं लगभग 70- 80 फीसदी आबादी गांवों में रहती है़ इनमें से ज्यादातर लोग किसानी से जुड़े है़ं लेकिन किसानों की बात कोई नहीं कर रहा. किसान खुद को ठगा महसूस करते हैं. प्रखंड क्षेत्र के आसपास इलाके में बड़े पैमाने पर खेती होती है़ किसान सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से परेशान हैं. सैकड़ों एकड़ धान की फसल बरबाद हो गयी. बाली आयी, लेकिन सिंचाई के अभाव में सूख गयी. बारिश नहीं होने के कारण रबी फसल में क्षति हो रही है़ सिंचाई की सरकारी सुविधा नहीं है. पूर्व में किसान कूप से सिंचाई कर लेते थे, लेकिन दो चार वर्षों से कूप के पानी का लेयर भी नीचे चला गया है़ किसान वासुदेव सिंह मालेश्वरी सिंह, विपिन बिहारी सिंह, सुभाष सिंह, अरविंद सिंह, विजय सिंह, प्रकाश सिंह, कपिलदेव सिंह, अोंकार सिंह, त्रिभुवन मंडल, प्रकाश मंडल, कैलू राय, विषण राय, ने बताया कि सिंचाई की व्यवास्था नहीं रहने से धान की फसल बरबाद हो जाती है. किसानों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










