गौरव खन्ना ने इस खास शख्स की वजह से साइन किया खतरों के खिलाड़ी 15, वजह जान होंगे हैरान

Published by :Ashish Lata
Published at :11 May 2026 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
Gaurav Khanna

खतरों के खिलाड़ी 15 गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

गौरव खन्ना ने आखिरकार खुलासा कर दिया है कि उन्होंने रोहित शेट्टी की वजह से खतरों के खिलाड़ी 15 साइन किया हैं. उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी से मिलना और उनके साथ काम करना अपने आप में ही बड़ी बात है.

विज्ञापन

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया से लेकर बिग बॉस 19 तक, गौरव खन्ना ने रियलिटी टेलीविजन की दुनिया में एक मिसाल कायम की है. अब वह स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाले हैं. शो के लेकर एक्टर सुपरएक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा कि वह अपना 100 परसेंट देंगे.

रोहित शेट्टी की वजह से गौरव खन्ना ने साइन की खतरों के खिलाड़ी 15

गौरव खन्ना ने स्क्रीन संग इंटरव्यू में खुलासा किया है कि खतरों के खिलाड़ी 15 साइन करना और उसमें शामिल होने का एक सबसे बड़ा कारण होस्ट रोहित शेट्टी के साथ काम करने का मौका है. अनुपमा फेम अभिनेता ने माना कि उन्हें स्टंट करने का प्रोफेशनल प्रशिक्षण नहीं मिला है, इसलिए क्योंकि टेलीविजन अभिनेताओं को इस क्षेत्र में हाथ आजमाने का मौका बहुत कम मिलता है. हालांकि, उन्होंने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने और रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में एक्शन और स्टंट की कला सीखने को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं.

खुद को सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी मानते हैं गौरव खन्ना

गौरव खन्ना ने बताया कि खतरों के खिलाड़ी 15 साइन करने का मुख्य कारण अपनी लिमिट्स से आगे बढ़कर खुद को चुनौती देना चाहता था. कलर ब्लाइंडनेस और कुछ शारीरिक बीमारियों के बावजूद मैंने ये चुनौती ली. उन्होंने कहा, “शो में मेरी कलर ब्लाइंडनेस एक समस्या बनने वाली है. मुझे गोल्फर एल्बो और फ्रोजन शोल्डर भी है, जो मेरी सबसे बड़ी चिंता है. मुझे कई चुनौतियों का सामना करना है. शो में मैं खुद ही अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी हूं. मेरा सबसे बड़ा डर वो दिन है, जब मैं एक व्यक्ति के रूप में सीखना बंद कर दूंगा और सोचने लगूंगा कि मुझे सब कुछ पता है. तब शायद मेरा विकास रुक जाएगा। मैं इस चुनौती को पार करूंगा.

यह भी पढ़ें- ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान से ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं भाग्यश्री, वजह जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola