India’s Got Latent 2 में बजने वाला ‘मेरी चाय की टपरी पे’ गाना AI का कमाल है या असली क्रिएटर का? जानिए वायरल ट्रैक की पूरी सच्चाई

Updated:
विज्ञापन

‘चाय के टपरी पे’ गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Chai ke Tapri pe Song: ‘मेरी चाय की टपरी पे…’ गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए इस गाने को किसने बनाया, इसका असली नाम क्या है और कैसे यह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ से इंटरनेट सेंसेशन बन गया.

विज्ञापन

India’s Got Latent 2 Chai Ke Tapri Pe Song: आजकल जब भी आप इंस्टाग्राम रील्स या यूट्यूब शॉर्ट्स स्क्रॉल करते हैं, तो एक गाना बार-बार सुनाई देता है- “ओए होए क्या सीन है, तेरी वॉक में तान है, मेरी चाय की टपरी पे सबकी नजर जाम है…”. यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसकी चर्चा तब और बढ़ गई, जब यह मशहूर कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सीजन 2 में सुनाई दिया. गाना बजते ही शो में मेहमान बनकर पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी भी इसके बीट्स पर झूमती नजर आईं. इसके बाद से लोग इस गाने और इसे बनाने वालों के बारे में जानने लगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस वायरल ट्रैक का आइडिया कहां से आया और क्या यह वाकई AI से बना है या इसे किसी ने खुद तैयार किया है.

Story Behind Chai Ke Tapri Pe Song: चाय की दुकान से निकला है यह गाना

इस सुपरहिट गाने को बनाने वाले दो आम लोग हैं, जिनकी कहानी किसी फिल्म जैसी है. गाने में रैप करने वाले कलाकार का नाम ‘यंग एजे’ (अजय) है और उनके साथ स्टेज पर धमाल मचाने वाले दूसरे कलाकार बलराम विश्वकर्मा हैं, जिन्हें लोग ‘रॉकिंग गोली’ कहते हैं. मजेदार बात यह है कि बलराम सच में एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं. अजय अक्सर उनकी दुकान पर चाय पीने जाते थे. वहीं दोनों की दोस्ती हुई और उन्होंने चाय की दुकान के माहौल को देखकर यह मजेदार गाना बना डाला.

यह भी पढ़ें: India’s Got Latent 2: आलिया भट्ट के बाद क्या कंगना रनौत बनेंगी समय रैना की गेस्ट? वायरल फोटो की सच्चाई आई सामने

Chai Ke Tapri Pe Song Is Real or AI?: क्या यह गाना असली है या AI ने बनाया है?

गाना वायरल होने के बाद इंटरनेट पर कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि इसे इंसानों ने नहीं बल्कि AI ने बनाया है. लेकिन सिंगर अजय ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह से उनका असली गाना है. यह ‘जबलपुरी’ स्टाइल में बना है और इसमें भोजपुरी संगीत का थोड़ा सा तड़का लगाया गया है. इसी देसी और असली अंदाज की वजह से यह गाना हर किसी के दिल को छू रहा है.

क्यों हर कोई इस गाने का दीवाना है?

इस गाने के इतना पसंद आने की सबसे बड़ी वजह इसकी सादगी है. इसमें कोई बहुत भारी-भरकम म्यूजिक नहीं है, बल्कि एक बहुत ही प्यारी और देसी धुन है जो एक बार सुनने के बाद दिमाग से नहीं निकलती. आलिया भट्ट के डांस करने के बाद तो इस गाने का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है. शो के होस्ट समय रैना ने भी वादा किया है कि इस गाने का जादू आगे भी देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: समय रैना ने आलिया भट्ट को नहीं बख्शा, ‘जिगरा’ से ‘कान्स’ तक पर किया रोस्ट, एक्ट्रेस ने भी दिए जवाब

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola