फैमिली स्कूटर बनकर छा गई Ather Rizta, सिर्फ 25 महीनों में बिके 3 लाख यूनिट, जानें इसकी खासियत

Updated:
विज्ञापन

Ather Rizta (Photo: Ather Energy)

Ather Rizta ने दिखा दिया कि भारतीय फैमिली अब EV को सिर्फ ट्रेंड नहीं, भरोसेमंद ऑप्शन मानने लगी है. बड़ा स्टोरेज, लंबी रेंज और कम शुरुआती कीमत जैसी खूबियों ने इसे तेजी से लोगों की पसंद बना दिया.

विज्ञापन

Ather Energy के लिए Rizta सिर्फ एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं रहा, बल्कि कंपनी की पहचान बदलने वाला प्रोडक्ट बन गया है. लॉन्च के सिर्फ 25 महीनों में Rizta की कुल बिक्री 3 लाख के पार पहुंच गई है. अप्रैल 2024 में लॉन्च हुए इस स्कूटर की अप्रैल 2026 तक कुल 3,09,501 यूनिट्स डिस्पैच की जा चुकी हैं. ये आंकड़ा दिखाता है कि अब कंपनी सिर्फ परफॉर्मेंस-फोकस्ड यूथ ब्रांड नहीं रही, बल्कि फैमिली और बड़े मास मार्केट ग्राहकों तक भी अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है.

आंकड़े बता रहे हैं कंपनी की रणनीति

इन आंकड़ों की सबसे दिलचस्प बात इसकी रफ्तार है. Rizta के पहले 1 लाख यूनिट्स बेचने में कंपनी को करीब 10 महीने लगे थे. इसके बाद अक्टूबर 2025 तक यह आंकड़ा 2 लाख तक पहुंच गया, यानी लगभग 18 महीनों में. लेकिन असली हैरानी तीसरे पड़ाव ने दी. 3 लाख यूनिट्स का आंकड़ा सिर्फ अगले 6 महीनों में ही पार हो गया.

यानी साफ है कि Rizta की डिमांड लगातार तेजी से बढ़ रही है. एक तरफ Ather ने अपनी प्रोडक्शन क्षमता मजबूत की, वहीं दूसरी तरफ ग्राहकों का भरोसा भी तेजी से बढ़ा. यही वजह है कि हर नया लाख पिछले वाले से कहीं ज्यादा तेजी से पूरा हुआ.

Rizta को खास बनाती हैं ये चीजें 

Rizta का 159 km का IDC-सर्टिफाइड रेंज ऐसा नंबर है जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बिल्कुल प्रैक्टिकल लगता है. यह कोई सिर्फ दिखावे वाला आंकड़ा नहीं है, जैसा 450X में परफॉर्मेंस को लेकर देखने को मिलता है.

इस स्कूटर का 56-लीटर स्टोरेज सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है. खासकर 22-लीटर का फ्रंट स्टोरेज या फ्रंक, जो रोज की जिंदगी को काफी आसान बना देता है. हेलमेट रखना हो, बच्चे का स्कूल बैग ले जाना हो या फिर दिनभर की ग्रॉसरी, सब आराम से फिट हो जाता है.

फीचर्स की बात करें तो TFT डिस्प्ले, Google Maps इंटीग्रेशन, रिवर्स मोड और ऑटो-होल्ड जैसे फीचर्स इसे और ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं. अच्छी बात यह है कि ये फीचर्स सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि रोजाना इस्तेमाल में सच में काम आने वाले लगते हैं.

Rizta की कीमत 

कीमत की बात करें तो Rizta की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.10 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं टॉप मॉडल Rizta Z के लिए आपको लगभग 1.28 लाख रुपये खर्च करने होंगे. लेकिन असली गेम-चेंजर है इसका Battery as a Service (BaaS) मॉडल. इसमें आपको बैटरी खरीदनी नहीं पड़ती, बल्कि लीज पर मिलती है. इससे स्कूटर की शुरुआती कीमत घटकर करीब 76 हजार रुपये तक आ जाती है.

यही वजह है कि अब वो लोग भी Rizta खरीदने के बारे में सोच सकते हैं, जिनके लिए पहले EV थोड़ा महंगा पड़ता था. सबसे अच्छी बात ये है कि Ather बैटरी पर पूरे 8 साल की वारंटी दे रही है. यानी लंबे समय तक बैटरी खराब होने या भारी खर्च आने की टेंशन काफी हद तक खत्म हो जाती है.

यह भी पढ़ें: पुराने मोपेड में पैडल क्यों होते थे? जानें ये कैसे बचाते थे लोगों को मुश्किलों से

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola