बस गयी खाई में, दो जख्मी

धोरैया : सन्हौला धोरैया मुख्य मार्ग पर अस्सी खगड़ा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर शिव रथ नामक स्टार बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने से बस सड़क किनारे स्थित खाई में चली गयी़ इस दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गये़ बस पर मात्र आठ लोग सवार थे़ बस का दोनों चक्का के खुल […]
धोरैया : सन्हौला धोरैया मुख्य मार्ग पर अस्सी खगड़ा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर शिव रथ नामक स्टार बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने से बस सड़क किनारे स्थित खाई में चली गयी़ इस दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गये़ बस पर मात्र आठ लोग सवार थे़ बस का दोनों चक्का के खुल जाने के कारण बस धीरे धीरे बगल की खाई में चली गयी़ घटना में बटसार निवासी मुन्नी देवी, मंगली देवी व एक अन्य महिला जख्मी हो गयी़
हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया़ बस के खाई में जाते समय खाई में मौजूद एक धामिन सांप ने भी चतुराई से अपनी जान बचायी और आनन – फानन में वह पेड़ पर चढ़ गया़ सांप को देखने भी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एसआई संजीव कुमार ठाकुर दल बल के साथ पहुंचे तथा मामले की छानबीन की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










