बेलहरना जलाशय का फाटक किया बंद, किसानों में हाहाकार

Published at :29 Oct 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
बेलहरना जलाशय का फाटक किया बंद, किसानों में हाहाकार

बेलहरना जलाशय का फाटक किया बंद, किसानों में हाहाकार बेलहर : प्रखंड अंतर्गत लगभग दर्जनों गांव के हजारों एकड़ धान की फसल के अंतिम पटवन के समय सिंचाई विभाग ने मनमानी करते हुए बेलहरना जलाशय का मुख्य फाटक बंद कर दिया. इससे किसानों में हाहाकार मच गया है. किसानों ने कहा कि एक तो इस […]

विज्ञापन

बेलहरना जलाशय का फाटक किया बंद, किसानों में हाहाकार

बेलहर : प्रखंड अंतर्गत लगभग दर्जनों गांव के हजारों एकड़ धान की फसल के अंतिम पटवन के समय सिंचाई विभाग ने मनमानी करते हुए बेलहरना जलाशय का मुख्य फाटक बंद कर दिया. इससे किसानों में हाहाकार मच गया है. किसानों ने कहा कि एक तो इस वर्ष बारिश नहीं के बराबर हुई है.

किसी तरह बेलहरना जलाशय के पानी से धान की खेती कर सके. अब जब धान में बाली निकलने का समय आया है, तब सिंचाई विभाग ने मनमाने ढंग से जलाशय के मुख्य केनाल का फाटक बंद कर दिया है. इससे अंतिम समय में धान की फसल बरबाद होने लगी है. धान की बाली निकलने के समय पानी की अधिक खपत होती है.

वहीं विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जलाशय में पानी की कमी के कारण फाटक बंद कर दिया गया है. लेकिन किसानों का कहना है कि अभी जलाशय में चार से पांच फिट पानी है जो एक सप्ताह तक पानी दिये जाने से धान के फसल के लिए बहुत ही आवश्यक है.

इस जलाशय से घुटिया, चिगुलिया, बसमत्ता, निमहार, टेंगरा, कैराजोर, रंगमलिया, झुनका, लकड़ाजोर, बदला, उल्ही, गिद्धा आदि गांव के बहियार का पटवन किया जाता है. किसानों ने जिलाधिकारी से एक सप्ताह और जलाशय खुले रखने की मांग की है. ताकि धान की फसल बरबाद होने से बच सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन