आनंदपुर पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान

Published at :29 Oct 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
आनंदपुर पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान

आनंदपुर पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान चांदन/कटोरिया. एसपी डॉ सत्यप्रकाश के निर्देश पर आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को सअनि लालबाबू राय एवं सैप जवानों के सहयोग से फरार अपराधियों, अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी अभियान चलाया़ पुलिस दल ने लगभग आधा दर्जना गांवों में अभियान चलाया़ हालांकि इस अभियान में […]

विज्ञापन

आनंदपुर पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान चांदन/कटोरिया. एसपी डॉ सत्यप्रकाश के निर्देश पर आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को सअनि लालबाबू राय एवं सैप जवानों के सहयोग से फरार अपराधियों, अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी अभियान चलाया़ पुलिस दल ने लगभग आधा दर्जना गांवों में अभियान चलाया़ हालांकि इस अभियान में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली़ इसके बाद ओपीध्यक्ष ने भैरोगंज हाईस्कूल के ठीक सामने बाइक चेकिंग अभियान भी चलाया़ इस क्रम में कटोरिया-सिमुलतला मार्ग पर गुजर रहे बाइक को रोक कर सवार लोगों एवं डिक्की की तलाशी ली गयी़ साथ ही मोटरसाइकिल के सभी आवश्यक कागजातों, हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच हुई़ पुलिस द्वारा चलाये गये इस अभियान से बिना कागजात के बाइक चलाने वालों में हड़कंप रहा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन