जिला कोषागार का लिंक चार दिनों से फेल

बांका : विगत चार दिनों से जिला कोषागार बांका का लिंक फेल होने के कारण करोड़ों का विपत्र फंस गया है. लोगों का लग रहा है कि यही स्थिति रही, तो शायद उनकी दिवाली फीकी पड़ सकती है. मालूम हो कि विगत 26 अक्तूबर से ही जिला कोषागार बांका का लिंक फेल है. इस कारण […]
बांका : विगत चार दिनों से जिला कोषागार बांका का लिंक फेल होने के कारण करोड़ों का विपत्र फंस गया है. लोगों का लग रहा है कि यही स्थिति रही, तो शायद उनकी दिवाली फीकी पड़ सकती है.
मालूम हो कि विगत 26 अक्तूबर से ही जिला कोषागार बांका का लिंक फेल है. इस कारण से जिले के सभी विभागों के विपत्र एवं संवेदकों का विपत्र लंबित पड़ा हुआ है. आगामी 8 नवबंर 2015 को होने वाली मतगणना के लिए जिला कोषागार के कर्मियों को पीबीएस कॉलेज स्थित बनाये ईवीएम वज्र गृह केंद्र सह मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्त किया गया है.
इस वजह से कर्मचारियों की कमी भी विपत्र लंबित पड़ने का एक कारण है. वहीं गुरुवार की देर शाम लिंक आने की सूचना मिली. लेकिन लिंक बहुत कमजोर था, इस वजह से काम नहीं हो पाया. लेकिन कोषागार कर्मचारियों को आस है कि आज से कोषागार का लंबित विपत्र निकाल दिया जायेगा. लोगों का त्योहार आनंद में गुजरेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










