दो गुटों में मारपीट, पहुंची पुलिस, सुलझाया मामला

बांका : मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में गुरुवार की सुबह वाद-विवाद आरंभ हो गया. वाद-विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों का सिर फोड़ दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव काफी बढ़ गया. इससे पुलिस को मौके पर पहुंच कर मामले को सुलझाना पड़ा. क्या […]
बांका : मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में गुरुवार की सुबह वाद-विवाद आरंभ हो गया. वाद-विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों का सिर फोड़ दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव काफी बढ़ गया. इससे पुलिस को मौके पर पहुंच कर मामले को सुलझाना पड़ा. क्या था मामलासुबह ओढ़नी नदी के तारामंदिर घाट पर कुछ मजदूर बालू उठाने के लिए गये थे.
इसी दौरान मसूरिया गांव के करीब चार से पांच दर्जन ग्रामीण घाट पहुंच कर बालू मजदूर से मारपीट करने लगे. उक्त गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव की महिलाएं नदी में आवश्यक कार्य को गयी थीं, जिस पर मजदूरों ने तंज कसा. गांव की महिला ने अपने परिवारवालों को यह बात बतायी. जिस पर उक्त गांव के ग्रामीण समझाने गये थे.
इसी बीच विवाद बढ़ गया. और मारपीट होने लगी. कहते हैं दूसरे पक्ष के लोग वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि वह नदी में बालू उठाने को गये थे. इसका उक्त गांव के ग्रामीणों ने विरोध करना आरंभ कर दिया. मजदूरों ने कहा कि इस बार बालू का उठाव कर लेते हैं. लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसमें बाबूटोला के कन्हाय यादव तथा कृष्ण यादव का सिर फट गया. तनाव बढ़ा, पहुंची पुलिसघटना के बाद बाबूटोला के निवासी तथा मसुरिया के ग्रामीणों के बीच तनाव बढ़ गया. जानकारी के अनुसार, डीएम कोठी चौक पर मसूरिया गांव के कुछ मजदूर रोजगार की तलाश में थे.
उन्हें बाबूटोला के कुछ समाजसेवियों ने समझा कर वापस भेज दिया. घटना के बाद घाट पर बालू उठाव को लेकर पहुंचे ट्रक चालक के साथ भी मारपीट की गयी. इसके बाद प्रशिक्षु एसडीपीओ रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की. कहते हैं थानाध्यक्ष प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. बाबूटोला के कृष्ण यादव ने थाने में मसूरिया के मो मुमताज, फिरोज, वाहिद, सुदिल, शकील सहित 15 अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है. इंस्पेक्टर एसएन सिंह, थानाध्यक्ष, बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










