लाठी से मार महिला का सिर फोड़ा

लाठी से मार महिला का सिर फोड़ा फोटो 28 बीएएन 66 : जख्मी महिलाकटोरिया : थाना क्षेत्र के देवासी गांव के रमानी टोला में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी से मारकर एक महिला का सिर फोड़ दिया गया़ जख्मी महिला हेमलता देवी (35वर्ष) पति प्रदीप राम का प्राथमिक उपचार रेफरल […]
लाठी से मार महिला का सिर फोड़ा फोटो 28 बीएएन 66 : जख्मी महिलाकटोरिया : थाना क्षेत्र के देवासी गांव के रमानी टोला में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी से मारकर एक महिला का सिर फोड़ दिया गया़ जख्मी महिला हेमलता देवी (35वर्ष) पति प्रदीप राम का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया़ घटना के संबंध में जख्मी महिला के पति ने गांव के ही विनोद राम, किशोरी राम, नीरज राम, पूरन राम, नंदा देवी, रंजीत राम, भवानी कुमारी के खिलाफ आवेदन दिया है़ घटना के संबंध में जख्मी महिला ने बताया कि उसका पति कोलकाता में रहता है़ दो दिन पहले पति की अनुपस्थिति में नीरज कुमार उसके घर में रात्रि करीब दस बजे बुरी नियत से घुस गया़ जब उसके चेहरे पर टॉर्च जलाया तो वह भाग निकला़ रात्रि में ही उसके परिजनों से शिकायत की, तो उल्टे गाली-गलौज किया गया़ बुधवार को उसके पति और वह अपना खेत पटा रहे थे़ तभी किशोरी राम घर पर आकर बेवजह गाली-गलौज करने लगा़ विरोध करने पर हेमलता देवी के सिर पर लाठी से मार कर घायल कर दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










